Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • BHOPAL: MP में लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन आज
  • मध्य प्रदेश

BHOPAL: MP में लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन आज

Narendra Singh June 26, 2025

loktantra senani sammelan mp mashaal yatra 2025: CM करेंगे लोकतंत्र रक्षकों का सम्मान, पूरे देश में जाएंगी मशाल यात्राएं

loktantra senani sammelan mp mashaal yatra 2025: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज 26 जून को संविधान हत्या दिवस के अवसर पर प्रादेशिक लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन आयोजित हो रहा है। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा करने वाले लोकतंत्र सेनानियों का स्वागत और सम्मान करेंगे।

Read More :- इमरजेंसी के 50 साल पूरे: कैबिनेट की एक बैठक में दो मिनट का मौन

25 जून 1975: लोकतंत्र का काला दिन

देश में 25 जून 1975 को लगे आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में काला अध्याय माना जाता है। नागरिक स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आजादी पर अंकुश लगाने वाले इस दौर की 50वीं वर्षगांठ पर केंद्र सरकार ने इसे संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसके लिए 11 जुलाई 2024 को अधिसूचना जारी की थी।

एक साल तक चलेंगे कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए हैं कि 25 जून 2025 से 25 जून 2026 तक राज्य में संविधान हत्या दिवस को लेकर विविध गतिविधियाँ आयोजित की जाएं। इसमें प्रदर्शनियाँ, जनसंवाद, फिल्म स्क्रीनिंग, संगोष्ठियाँ, वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिता, प्रकाशन, रेडियो कार्यक्रम और मशाल यात्राएं शामिल हैं।

देशभर में जाएंगी 6 मशाल यात्राएं

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देश पर नई दिल्ली से 6 मशाल यात्राएं शुरू की गई हैं जो देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुँचेंगी। मध्य प्रदेश के सभी जिलों में जब ये मशाल यात्राएं पहुँचेंगी, तब वहां प्रदर्शनी, फिल्म प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य जनमानस को लोकतंत्र के महत्व से जोड़ना है।

रेडियो आजाद हिंद से विशेष प्रसारण

मप्र में संस्कृति विभाग और स्वराज संस्थान संचालनालय द्वारा “रेडियो आज़ाद हिंद” के माध्यम से आपातकाल और संविधान के मूल तत्वों पर आधारित कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा संविधान की मूल भावना को रेखांकित करते हुए विशेष प्रकाशन भी जारी किए जाएंगे।

 लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन की खास बात

  • आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर लोकतंत्र सेनानियों का स्वागत
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे सम्मान
  • कार्यक्रम 25 जून 2025 से 25 जून 2026 तक चलेंगे
  • मशाल यात्राएं पूरे देश में पहुंचेंगी
  • रेडियो, प्रदर्शनी, प्रतियोगिताएं और प्रकाशन होंगे आयोजन का हिस्सा

Watch Now :- अब ट्रेन का इंतज़ार बन जाएगा एक शानदार अनुभव!

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में 9 आईपीएस अफसरों का तबादला, कई को मिला प्रमोशन
Next: Tigress Video: संजय टाइगर रिजर्व में ‘मौसी’ बाघिन की शावकों के साथ मस्ती

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.