Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • opposition protest loksabha: लोकसभा ठप: विपक्ष के हंगामे से कल तक स्थगित हुई कार्यवाही; पीएम मोदी का संबोधन टला
  • देश-विदेश

opposition protest loksabha: लोकसभा ठप: विपक्ष के हंगामे से कल तक स्थगित हुई कार्यवाही; पीएम मोदी का संबोधन टला

Shital Sharma February 4, 2026

opposition protest loksabha: नई दिल्ली. बुधवार को लोकसभा में विपक्ष के जोरदार हंगामे के चलते संसद का कामकाज लगभग ठप ही रहा. दिनभर में चार बार कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी और आखिरकार शाम करीब 5 बजे सदन को गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया,

हंगामे का सीधा असर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम पर भी पड़ा. उन्हें आज शाम 5 बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलना था, लेकिन हालात ऐसे बने कि उनका संबोधन टालना पड़ा

opposition protest loksabha: सुबह से ही नहीं चल पाया सदन

लोकसभा की कार्यवाही सुबह शुरू होते ही विपक्षी सांसद अमेरिका-भारत ट्रेड डील को लेकर हंगामा करने लगे. नारेबाजी, तख्तियां और चेयर की ओर पेपर उछाले जाने से हालात बिगड़ते चले गए.

opposition protest loksabha: सिर्फ 5 मिनट चला सदन

सुबह सदन महज 5 मिनट ही चल सका और फिर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. दोपहर 12 बजे दोबारा बैठक शुरू हुई, लेकिन हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा था. इसके बाद सदन को 2 बजे तक टाल दिया गया,

दोपहर 2 बजे जब कार्यवाही फिर शुरू हुई तो महज 8 मिनट में ही फिर से स्थगन करना पड़ा. शाम 5 बजे आखिरी कोशिश भी नाकाम रही और अंततः लोकसभा को गुरुवार तक स्थगित करना पड़ा

स्पीकर के ऑफिस तक पहुंचा विवाद

हंगामे के बीच लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के कार्यालय में भी माहौल गरमा गया. विपक्ष और बीजेपी सांसदों के बीच तीखी बहस हुई. सामने आए एक वीडियो में विपक्ष की एक महिला सांसद केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेण रिजिजू से बहस करती नजर आ रही हैं,

इस घटनाक्रम ने संसद के भीतर और बाहर सियासी तापमान और बढ़ा दिया

निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर साधा निशाना

लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गांधी परिवार और कांग्रेस पर लिखी किताबें और नोट्स सदन में दिखाए. उन्होंने आरोप लगाया कि इन किताबों में कांग्रेस और गांधी परिवार की मक्कारी, गद्दारी, भ्रष्टाचार और अय्याशी का जिक्र है,

उन्होंने जिन किताबों का हवाला दिया उनमें एडविना एंड नेहरू, रेमिनिसेंस ऑफ द नेहरू एज, द रेड साड़ी, एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर और बोफोर्स गेट जैसी किताबें शामिल रहीं. इस दौरान विपक्षी सांसदों ने फिर चेयर की ओर पेपर उछाले,

Also Read-Navgrah Temple Dabra: इस शहर में बना विश्व का पहला नवग्रह शक्तिपीठ, जानिए कब है प्राण प्रतिष्ठा!

ट्रेड डील पर गोयल का बयान, विपक्ष का विरोध

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में अमेरिका-भारत ट्रेड डील को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इसमें भारत के कृषि और खाद्य क्षेत्र के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है. उन्होंने कहा कि यह समझौता भारत के विकास के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा,

हालांकि गोयल के भाषण के दौरान भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा. ‘LoP को बोलने दो’, ‘सरेंडर मोदी’ और ‘डरता है नरेंद्र मोदी’ जैसे नारे सदन में गूंजते रहे, जिसके चलते कार्यवाही बार-बार बाधित होती रही

Also Read-उड़ान के चार मिनट बाद दाहिने इंजन में आग, टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग

सस्पेंड सांसदों का संसद परिसर में प्रदर्शन

लोकसभा से निलंबित विपक्ष के 8 सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया. उनके हाथों में पोस्टर थे, जिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे और तस्वीरें लगी थीं,

इन सांसदों को एक दिन पहले चेयर की तरफ पेपर उछालने के आरोप में पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किया गया था. विपक्ष का कहना है कि सरकार सवालों से भाग रही है, जबकि सत्ता पक्ष का आरोप है कि विपक्ष जानबूझकर सदन नहीं चलने दे रहा क सियासी शोर थमेगा या फिर संसद में फिर वही हालात देखने को मिलेंगे.

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: उड़ान के चार मिनट बाद दाहिने इंजन में आग, टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग
Next: IND vs AFG U19 WC 2026: अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर भारत ने 10वीं बार की फाइनल में एंट्री!

Related Stories

Upendra Kushwaha Rajya Sabha
  • देश-विदेश
  • बिहार

NDA ने उपेंद्र कुशवाहा को बनाया उम्मीदवार, JDU के खातें में 2 सीट

himani Shrotiya March 3, 2026
Mohammad Amir Slams PCB
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

Mohammad Amir Slams PCB: पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने PCBके चेयरमैन नकवी को दी चेतावनी!

Hema Gupta March 3, 2026
BJP Rajya Sabha candidates
  • Top Story
  • देश-विदेश

राज्यसभा चुनाव: BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची

himani Shrotiya March 3, 2026
  • संघ संस्थापकों ने की थी राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को सशक्त करने और भविष्य के बेहतर भारत की कल्पना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रो. वैद्यनाथ लाभ के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक
  • मऊगंज के डायल 112 हीरोज

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • RCB IPL 2026 Match Venue: फैंस के लिए खुशखबरी, घरेलू स्टेडियम में फिर दिखेगा RCB जलवा!
  • नैनीताल की सड़कों पर घूमते दिखे जावेद जाफरी, लुक देखकर डर गए लोग
  • कोटा को 4600 करोड़ की सौगात, CM शर्मा करेंगे कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना का शिलान्यास
  • जयपुर में 10 मंजिला अपार्टमेंट में आग, हाइड्रोलिक क्रेन से रेस्क्यू
  • गैंगस्टर बिश्नोई के वकील पर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी धराया, रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा कनेक्शन
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.