Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • BSF’s big operation on LoC : पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया
  • Top Story
  • देश-विदेश

BSF’s big operation on LoC : पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

Shital Sharma April 5, 2025

BSF’s big operation on LoC : आरएस पुरा सेक्टर में घुसने की कोशिश

BSF’s big operation on LoC : जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक और घुसपैठिए को ढेर कर दिया है। यह घटना 4 और 5 अप्रैल की रात के बीच जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में हुई, जब BSF के जवानों ने संदिग्ध गतिविधियां देखीं। जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया, जो भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था।

घुसपैठिए को दी गई चेतावनी, फिर भी रुका नहीं

बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू के अब्दुलियान सीमा चौकी पर तैनात जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को सीमा पार करते देखा। उसे रोकने के लिए चेतावनी दी गई, लेकिन घुसपैठिया नहीं रुका और भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करता रहा। इस पर जवानों ने उसे अपनी जान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घुसपैठिये की पहचान और जांच जारी

बीएसएफ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, घुसपैठिये की पहचान और उसके उद्देश्य की जांच की जा रही है। शव को घटनास्थल से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि इसकी पूरी जानकारी मिल सके और यह स्पष्ट हो सके कि घुसपैठिया किस उद्देश्य से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था।

 1 अप्रैल को भी घुसपैठियों को किया गया ढेर

यह घटना 1 अप्रैल को हुई एक और बड़ी सुरक्षा कार्रवाई के बाद आई है, जब सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में कृष्णा घाटी सेक्टर के अग्रिम इलाके में 4 5 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया था। इस ऑपरेशन ने यह साबित किया कि भारतीय सुरक्षा बल किसी भी घुसपैठ को नकारात्मक रूप से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

 LoC पर बढ़ रही घुसपैठ की घटनाएं

बीएसएफ और भारतीय सेना नियंत्रण रेखा (LoC) पर हमेशा चौकस रहते हैं, क्योंकि इस क्षेत्र में घुसपैठ की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी और जवाबी कार्रवाई से इस तरह की घुसपैठियों की नापाक योजनाओं को विफल किया जा रहा है।

भारतीय सैनिकों ने हमेशा अपनी सतर्कता और साहस का परिचय दिया है, चाहे वह जम्मू कश्मीर हो या किसी अन्य संवेदनशील सीमा क्षेत्र। हर घटना के बाद सेना और बीएसएफ स्थिति को नियंत्रित करते हुए सुरक्षा सुनिश्चित करती है।

LoC पर BSF का बड़ा ऑपरेशन

बीएसएफ और सेना की यह कार्रवाई यह दिखाती है कि भारतीय सुरक्षा बल किसी भी घुसपैठ की कोशिश को गंभीरता से लेते हैं और उसे रोकने के लिए पूरी ताकत से काम करते हैं। इन घटनाओं के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त किया जा रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की घुसपैठ की घटनाएं न घटित हों।

Click This:- सटीक, सच्ची और सिर्फ खबर के लिए डाउनलोड करे app

Read More :- Chardham Yatra 2025: कपाट खुलने की तैयारियां शुरू,बीकेटीसी के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: CSK vs DC Match Toss: बल्लेबाजी करने उतरेंगे बापू के धुरंदर, कप्तान ऋतुराज फिट..
Next: Sara Ali Khan Kamakhya Darshan: सारा की तस्वीरें शेयर करते ही मचा बवाल..

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.