Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Football Lionel Messi: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर वर्ल्ड कप क्वालिफायर टीम से हुए बाहर…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Football Lionel Messi: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर वर्ल्ड कप क्वालिफायर टीम से हुए बाहर…

Hema Gupta March 18, 2025

Football Lionel Messi: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी उरुग्वे और ब्राजील के खिलाफ आगामी विश्व कप क्वालिफाइंग मैचों में नहीं खेल पाएंगे। टीम के कोच लियोनेल स्कैलोनी ने इसकी घोषणा सोमवार को की। अर्जेंटीना को 21 मार्च को उरुग्वे के खिलाफ उरुग्वे में और 25 मार्च को ब्राजील के खिलाफ अपने घर में मुकाबला खेलना है।

Read More: Virat Kohli on RCB Captain: विराट ने आरसीबी के नए कप्तान को लेकर कह दी बड़ी बात…

चोट की वजह से टीम से मेसी हुए बाहर

37 वर्षीय मेसी को चोट लगने की वजह से वर्ल्ड कप क्वालिफाइंग मैच में शामिल नहीं किया गया। हालांकि,अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (AFA) ने मेसी के बाहर होने का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

अर्जेंटीना मीडिया के अनुसार,

मेसी को रविवार को मेजर लीग सॉकर (MLS) में अटलांटा यूनाइटेड पर इंटर मियामी की 2-1 की जीत के दौरान बाईं जांघ में दर्द हुआ था। इसके बाद भी उन्होंने 90 मिनट का पूरा खेल खेला और अपनी वापसी पर पहला गोल किया। इससे पहले उन्होंने 3 लगातार मैचों में लोड प्रबंधन के कारण भाग नहीं लिया था।

अर्जेंटीना टीम की मेडिकल टीम की निगरानी

मेसी की फिटनेस पर पर नजर रखने वाले इंटर मियामी के मैनेजर जावियर मास्केरानो ने कहा कि- टीम ने मेसी के ओवरलोडिंग को हटाने की कोशिश की, ताकि उनकी समस्या बढ़े नहीं और उनकी चोट में तब्दील न हो जाए। उन्होंने कहा, “हमने इसे नियंत्रित करने में सफलता पाई और यह चोट में नहीं बदली।”

मास्केरानो ने यह भी बताया कि – “इंटर मियामी ने अर्जेंटीना के मेडिकल कर्मचारियों के साथ मेसी की स्थिति पर लगातार चर्चा की है।”

अर्जेंटीना पॉइंट टेबल में टॉप पर

25 अंकों के साथ टॉप पर चल रही अर्जेंटीना शुक्रवार को दूसरे स्थान पर चल रही उरुग्वे का दौरा करेगी और 4 दिन बाद ब्यूनस आयर्स के मोन्यूमेंटल स्टेडियम में पांचवें स्थान पर चल रही ब्राजील की मेजबानी करेगी।

मेसी के साथ टीम से बाहर हुए ये खिलाड़ी..

मेसी के अलावा, पाउलो डायबाला, गोंजालो मोंटिएल और जियोवानी लो सेल्सो भी चोट के कारण अर्जेंटीना की वर्ल्ड कप क्वालिफाइंग टीम से बाहर हो गए हैं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Virat Kohli on RCB Captain: विराट ने आरसीबी के नए कप्तान को लेकर कह दी बड़ी बात…
Next: Karnataka Muslim Contractor Reservation:कांग्रेस गठबंधन शासित राज्यों में तुष्टीकरण की स्पर्धा

Related Stories

PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
मोजतबा खामेनाई.
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान

Narendra Singh March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.