LIMBOI NEWS: वडगांव तहसील के लिंबोई गांव में भक्ति और श्रद्धा से परिपूर्ण संत मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

परथीराम महाराज का गांव आगमन
दिनांक 6 की रात को लिंबोई गांव में एक आध्यात्मिक और भक्तिमय माहौल देखने को मिला, जब संत श्री परथीराम महाराज का गांव आगमन हुआ। इस विशेष अवसर पर संत का जबर सिंह महाराज और अन्य ग्रामवासियों द्वारा बड़े ही श्रद्धा भाव से हार्दिक स्वागत किया गया।
LIMBOI NEWS: जयकारों के साथ संत का अभिनंदन किया
गांव के भक्तों ने फूलमालाओं, भक्ति गीतों और जयकारों के साथ संत का अभिनंदन किया। संत मिलन का यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि ग्रामवासियों के लिए आत्मिक ऊर्जा और एकता का अनुभव भी बना।
सटीक, सच्ची और सिर्फ खबर के लिए डाउनलोड करे app https://play.google.com/store/apps/details?id=com.netlink.newsapplication&hl=en_IN
“Follow” whatsapp channel https://whatsapp.com/channel/0029Vb11xsB77qVPx8Rt411E
आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया
LIMBOI NEWS: कार्यक्रम के उपरांत सभी उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद रूप में भोजन वितरित किया गया। गांव के लोगों ने सेवा-भाव से आयोजन को सफल बनाने में भाग लिया और संतों के साथ समय बिताकर आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया।यह आयोजन लिंबोई गांव की धार्मिक एकता और संतों के प्रति गहरी आस्था का प्रतीक बन गया।
Read More :- Chardham Yatra 2025: कपाट खुलने की तैयारियां शुरू,बीकेटीसी के अधिकारियों ने किया निरीक्षण
