कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाेंगे कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के रायसेन में लगने वाले मेले में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामलीला का आयाेजन किया गया है,आपकाे बता दें की इस मेले का आयाेजन लगभग 100 वर्षाें सो किया जा रहा है,इस बार शनिवार को रावण वध का मुख्य कार्यक्रम मेला समिति के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 6 बजे से रखा गया है,बताया जा रहा है की रामलीला के मुख्य कार्यक्रम रावण वध की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है,आपकाे बता दें की रावण वध कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार में केंद्रीय कृषि,पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान हाेगें।
40 किलाे का मुखाेटा,धारण करेंगे रिंकेश गुर्जर
बताया जा रहा है रावण वध के मुख्य कार्यक्रम के दौरान रामलीला मैदान में लंका पति रावण का 35 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया जाएगा। जय महावीर समिति के तत्वाधान में शहर के बावड़ी पुरा स्थित श्री हनुमान मंदिर से शाम को जय महावीर की शोभा यात्रा प्रारंभ की जाएगी,आज के कार्यक्रम में जय रघुवीर का मुखोटा आकर्षण का केंद्र हाेगा,बताया जा रहा है की मुखाेटे का वजन लगभग 40 किलाे हाेगा जिसे रिंकेश गुर्जर इस बार धारण करेंगे।रावण वध के मुख्य कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में क्षेत्र के विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी,जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सविता सेन आदि शामिल होंगे।
