
लोगों ने घटना को कैमरे में कैद किया
सऊदी अरब के मक्का में घंटाघर पर बिजली गिरने का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे लाइट का लेजर शो चल रहा हो। दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों में से एक मक्का क्लॉक टॉवर पर खतरनाक बिजली गिरने से भी कोई नुकसान नहीं हुआ।
इस नजारे को लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया है। बिजली ने जिस तरह से चारों तरफ अपना प्रकाश फैलाया, लोग इसे प्रकृति का बेहद खूबसूरत करिश्मा बता रहे हैं। यह सऊदी अरब की सबसे ऊंची इमारत है जिसकी ऊंचाई 601 मीटर और कुल क्षेत्रफल 32,000 वर्ग मीटर है।
🚨🔴 The phenomenon of returns light in clock tower makka. pic.twitter.com/t0qLgK8reM
— Adil Farooqui (@imadilfarooqui) August 28, 2024
राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रवक्ता हुसैन अल-कहतानी ने एएफपी को बताया कि तूफान के कारण 80 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से हवाएं चलीं। कहतानी ने कहा कि स्थिति 2015 के तूफान के समान है, जब ग्रैंड मस्जिद में एक क्रेन गिर गई थी, जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए थे और सैकड़ों घायल हो गए थे।
मुसलमानों के पवित्र शहर मक्का में गर्मी के तूफान ने हज करने आए लोगों को परेशान कर दिया है। फोटोग्राफरों ने ग्रैंड मस्जिद के क्लॉक टॉवर और पास के अबराज अल-बैत कॉम्प्लेक्स, सऊदी अरब की सबसे ऊंची इमारत पर बिजली गिरने की कई घटनाओं को कैमरे में कैद किया। बिजली कड़कने का यह आकर्षक नजारा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

Lightning struck mecca clock tower
जब मक्का निवासी अबू मय्यदा ने एएफपी को बताया कि जब वह सिगरेट और पेट्रोल खरीदने के लिए बाहर गया, तो मेरे सामने सब कुछ काला हो गया। क्योंकि भयानक तूफान आया था। “अचानक, मैंने कार से नियंत्रण खो दिया। मैं कुछ भी नहीं देख सकता था। इसलिए मैंने रेडियो पर कुरान सुनना शुरू कर दिया। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है।