Leopard in Rajula residential area: गुजरात के अमरेली जिले के राजुला कस्बे में इन दिनों लोग डर के साए में जीने को मजबूर हैं। पिछले चार दिनों से एक तेंदुआ रहवासी इलाकों और खासतौर पर ब्राह्मण सोसायटी के आसपास घूमता देखा गया है। तेंदुए की मौजूदगी से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और लोग घरों से बाहर निकलने से भी घबरा रहे हैं।
4 दिन से घूम रहे तेंदूआ
स्थानीय लोगों के अनुसार, तेंदुआ सबसे पहले शनिवार रात को एक CCTV कैमरे में कैद हुआ था। उसके बाद से वह अलग-अलग जगहों पर कई बार देखा गया है, जिसमें स्कूल के पास, पार्किंग एरिया और यहां तक कि घरों के गेट के पास भी उसकी मूवमेंट देखी गई है। लोग सोशल मीडिया पर तेंदुए की वीडियो और तस्वीरें शेयर कर प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
Leopard in Rajula residential area: वन विभाग ने लगाया पिंजरा
वन विभाग की टीम को सूचना दे दी गई है, लेकिन अब तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आ सका है। अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने पिंजरे और कैमरे लगाए हैं और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जल्द ही उसे सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा जाएगा।
Read More: Rajula Fire in Car: कार में अचानक लगी आग, फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचने से भड़के लोग
स्थानीय रहवासियों की चिंता यह है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजना भी बंद कर दिया है। वहीं वन विभाग ने रात में लोगों को घर से बाहर ना निकलने की अपील की।
यह पहली बार नहीं है जब राजुला क्षेत्र में तेंदुआ देखा गया हो, लेकिन इस बार उसका लगातार चार दिनों तक रहवासी इलाकों में घूमना चिंता का विषय बन गया है।
