Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • LEOPARD ENTER SCHOOL: रीवा के स्कूल में पहुंचा तेंदुआ!
  • मध्य प्रदेश

LEOPARD ENTER SCHOOL: रीवा के स्कूल में पहुंचा तेंदुआ!

Narendra Singh March 5, 2025
स्कूल में तेदुआं
स्कूल में तेदुआं

रेस्क्यू टीम ने ऑफिस रूम में किया बंद

LEOPARD ENTER SCHOOL:-मध्यप्रदेश के रीवा के एक प्राइवेट स्कूल में तेंदुआ घुस गया.रेस्क्यू करने पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को स्कूल के ऑफिस रूम में बंद किया.वो तो गनीमत थी की स्कूल में एग्जाम नहीं था वरना बड़ी अनहोनी हो जाती.

स्कूल पहुंचा तेदुआं

रीवा के गुलाब नगर कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक खूंखार तेंदुआ अचानक एक निजी स्कूल में घुस गया. स्कूल में तेंदुए की एंट्री से हड़कंप मच गया. घटना की सूचना तत्काल स्कूल प्रबंधन के द्वारा पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस की टीम वन अमले के साथ मौके पर पहुंची. वन विभाग की टीम ने जब तेंदुए का रेस्क्यू करने का प्रयास किया, तो खूखार तेंदुए ने वन विभाग के ड्राइवर पर जोरदार हमला कर दिया. हमले में ड्राइवर को पीठ में कई खरोंचे आई है. हमले के बाद तेंदुआ सीधा भागा और स्कूल के एक ऑफिस में जाकर छिप गया. जिसके बाद वन विभाग की टीम ने बाहर से दरवाजा बंद करके, उसे कैद करने में कामयाब हो गई.

स्कूल में तेंदुआ से मचा हड़कंप

तेंदुए को स्कूल में देखकर सब घबरा गए. देखते ही देखते अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया. इलाके में तेंदुए की खबर सुनकर आस पास के लोग सहम गए. स्कूल में मौजूद शिक्षकों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल वन अमले के साथ मौके पर पहुंचीं और तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शूरू किया.

Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे 

वन विभाग का कर्मचारी हुआ घायल

जैसे ही वन विभाग की टीम तेंदुए का रेस्क्यू करने के लिए स्कूल के अंदर पहुंची, तो बाथरूम में छिपकर बैठे तेंदुए ने टीम पर हमला कर दिया. खूंखार तेंदुए के हमले से वन विभाग में पदस्थ ड्राइवर के पीठ पर तेंदुए ने पंजा मार दिया. जिससे उसके शरीर में खरोंच लग गई. इसके बाद एक-एक कर तेंदुए ने वन विभाग के अधिकारीयों पर हमला करने का प्रयास किया, लेकिन टीम खुद को तेंदुए के हमले से बचा पाने में कमयाब हो गई. हमले के बाद तेंदुआ भाग कर स्कूल के एक ऑफिस में जा कर छिप गया.

Read More:- Viral Rajasthan Tree House: पेड़ के ऊपर बनाया ‘इंसानों का घोंसला’, देख कर चौंक जाएंगे आप!

व्हाइट टाइगर सफारी से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

LEOPARD ENTER SCHOOL:- वन विभाग की टीम ने बाहर से दरवाजा बंद किया और तेंदुए को कैद करने में कामयाब हो गई. तकरीबन 4 घंटे के बाद टीम ने राहत की सांस ली, लेकिन इलाके में तेंदुए की दहशत अब भी बनी हुई है. वन विभाग की टीम ने मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी के रेस्क्यू एक्सपर्ट और डॉस्क्टों की टीम को सूचना दी. अब टीम के आने के बाद ही तेंदुए को ट्रांकुलाइज किया जाएगा. जिसके बाद तेंदुए का रेक्स्यू करके उसे जंगल में छोड़ा जाएगा.

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: POLICE ACTION ON STUNTMEN: भोपाल स्टंटबाजों का पुलिस ने उतारा भूत
Next: Lion Bhima Died: चिड़ियाघर में “शेर भीम” की हुई मौत

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.