Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Benefits Of Lemon Peel: नींबू के छिलके से बढ़ाएं इम्यूनिटी, पाएं नैचुरल ग्लो – जानिए चमत्कारी फायदे…
  • Lifestyle

Benefits Of Lemon Peel: नींबू के छिलके से बढ़ाएं इम्यूनिटी, पाएं नैचुरल ग्लो – जानिए चमत्कारी फायदे…

Hema Gupta July 3, 2025

Benefits Of Lemon Peel: नींबू को स्वास्थ्य के लिए एक सुपरफूड माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका छिलका भी किसी औषधि से कम नहीं? जी हां, जिस नींबू के छिलके को हम आमतौर पर बेकार समझकर फेंक देते हैं, वह शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर स्किन क्लियर करने तक में कारगर हो सकता है।

Read More: Monsoon Skin Care Tips: जानिए बारिश के मौसम में कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल?

छिलके में छिपा है पोषक तत्वों का खजाना…

नींबू के रस की तरह उसका छिलका भी विटामिन C, विटामिन B6, पोटैशियम, फाइबर और फोलेट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये सभी तत्व शरीर को डिटॉक्स करने और बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।

आयुर्वेद विशेषज्ञ किरण गुप्ता के अनुसार, नींबू के छिलके में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C मौजूद होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

इम्यूनिटी बूस्टर के तौर पर फायदेमंद…

नींबू के छिलके में मौजूद विटामिन C शरीर की प्राकृतिक रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। यह शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से बचाने में मदद करता है, जिससे आम सर्दी-जुकाम से लेकर गंभीर संक्रमणों से बचा जा सकता है।

स्किन के लिए वरदान…

नींबू का छिलका स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स डेड स्किन को हटाने और त्वचा की रंगत निखारने में मदद करते हैं।

1. यह चेहरे से दाग-धब्बे और टैनिंग कम करने में सहायक है।

2. इसके फेस पैक या मास्क से चेहरे की चमक लौटाई जा सकती है।

3. लेकिन इसे प्रयोग करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कराएं, क्योंकि नींबू की अम्लीयता कुछ स्किन टाइप पर एलर्जी पैदा कर सकती है।

4. नाखून चमकाने में नींबू के छिलके को नाखूनों पर रगड़ें। इससे पीलापन कम होता है और नाखून चमकने लगते हैं।

डिटॉक्सिफिकेशन और पाचन में सहायक…

नींबू के छिलके को डिटॉक्स वाटर में इस्तेमाल किया जाए तो यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह लीवर और किडनी को साफ करने में भी सहायक होता है।

इसके अलावा छिलके में मौजूद पेक्टिन फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।

कैसे करें नींबू के छिलके का सेवन?

नींबू के छिलके को सीधे तौर पर खाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता, लेकिन इसके कई स्वादिष्ट और हेल्दी विकल्प हैं –

1. डिटॉक्स वाटर: नींबू को बिना छीले पतला काट लें और रातभर पानी में भिगोकर रखें। सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करें।

2. नींबू का अचार: नींबू के छिलकों से टेस्टी और हेल्दी अचार तैयार किया जा सकता है।

3. उबले हुए छिलके: कुछ लोग नींबू के छिलकों को उबालकर उसका पानी पीते हैं, जो शरीर के लिए डिटॉक्स का काम करता है।

सलाद में शामिल करें: नींबू के बारीक छिलके को सलाद या दही में मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

घरेलू उपयोग में भी कारगर…

1. एयर फ्रेशनर: नींबू के सूखे छिलके को कमरे में रखने से घर में ताजगी बनी रहती है।

2. सफाई में उपयोग: नींबू के छिलके से आप किचन सिंक, गैस स्टोव और मेटल बर्तनों को साफ कर सकते हैं। यह चमक बढ़ाता है और दुर्गंध भी हटाता है।

ध्यान देने योग्य बातें…

1. नींबू का छिलका खरीदते समय ऑर्गेनिक नींबू का चुनाव करें ताकि उसमें पेस्टीसाइड्स की मात्रा न हो।

2. स्किन पर उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

3. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले डॉक्टर या आयुर्वेदिक विशेषज्ञ की सलाह लें।

 

NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड: 40 लोगों का रेस्क्यू, हिमाचल में बाढ़ से 11 की मौत
Next: घाना ने PM मोदी को दिया सबसे बड़ा सम्मान: भारत का डिफेंस और UPI सिस्टम अफ्रीका तक!

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.