Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • लेह हिंसा के 16 दिन बाद भी हालात गंभीर: पर्यटन ठप, स्थानीयों में गुस्सा
  • देश-विदेश

लेह हिंसा के 16 दिन बाद भी हालात गंभीर: पर्यटन ठप, स्थानीयों में गुस्सा

Shital Sharma October 10, 2025

इंटरनेट बहाल, स्थानीय लोग बोले- हालात नॉर्मल नहीं

leh violence ground report: 24 सितंबर को लद्दाख की राजधानी लेह में भड़की हिंसा के बाद अब तक हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। इंटरनेट सेवा 16 दिन बाद गुरुवार रात अचानक बहाल की गई, लेकिन इसके कोई आधिकारिक आदेश सामने नहीं आए। जबकि ज़मीनी हकीकत ये है कि पर्यटन पूरी तरह ठप है, होटल और टैक्सी स्टैंड खाली पड़े हैं और लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।

ladakh-statehood-demand,sonam-wangchuk-protest,leh-students-violence,bjp-office-fire  (2)

पर्यटन पर गहरा असर: 80% बुकिंग कैंसिल

लेह के होटल और गेस्ट हाउस एसोसिएशन की अध्यक्ष रिगजिन वाग्मो लेचिक ने बताया कि

पहलगाम की घटना ने 50% टूरिस्ट रोके थे, लेकिन लेह हिंसा के बाद 80% टूरिस्ट रद्द हो गए। 2000 से ज्यादा होटल और गेस्टहाउस खाली हैं।

लेचिक की आंखों में आंसू थे जब उन्होंने कहा,

हमें सीजन की कमाई से अगले 6 महीने का गुज़ारा करना होता है, लेकिन इस बार बर्फबारी शुरू होने से पहले ही हमारा सीजन तबाह हो गया है।

leh violence ground report: 6 हजार टैक्सी ऑपरेटर बेरोज़गार

लेह टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष थिंलेस नामग्याल ने बताया कि 24 सितंबर से एक भी बुकिंग नहीं मिली है। 6 हजार ड्राइवर खाली बैठे हैं। हमारे परिवार आर्थिक संकट में हैं।

Read More:- जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव

हालात नॉर्मल नहीं: स्थानीय लोग

लेह अपेक्स बॉडी के सह-अध्यक्ष शेरिंग दोरजे ने साफ कहाउप राज्यपाल कह रहे हैं कि हालात सामान्य हैं, लेकिन धारा 163 अब भी लागू है। लोग पांच-पांच की ग्रुप में भी खड़े नहीं हो सकते। स्कूल खुले हैं, लेकिन बच्चे नहीं आ रहे। ये ‘नॉर्मल’ नहीं है।

leh violence ground report: फायरिंग का आदेश किसने दिया?

24 सितंबर को हिंसा के दौरान 3 युवा और एक पूर्व सैनिक की मौत हुई। पुलिस की फायरिंग से मौतें हुईं, लेकिन फायरिंग का आदेश किसने दिया, इसका जवाब आज तक नहीं मिला।

ladakh-statehood-demand,sonam-wangchuk-protest,leh-students-violence,bjp-office-fire 

अपेक्स बॉडी ने एसडीएम नुब्रा को जांच सौंपे जाने को खारिज कर दिया है और न्यायिक जांच की मांग की है। बॉडी के सदस्यों का कहना है कि हमारी पड़ताल में पाया गया कि फायरिंग का आदेश स्थानीय प्रशासन ने नहीं दिया था। तो फिर ये आदेश आया कहां से? इसका ईमानदारी से जवाब मिलना चाहिए।

Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?

इंटरनेट बहाल, लेकिन डर अब भी बरकरार

2G से 5G तक सभी नेटवर्क और पब्लिक वाई-फाई 16 दिन से बंद थे। अब इंटरनेट तो चालू हो गया है, लेकिन प्रशासन ने सोशल मीडिया पर फेक न्यूज फैलाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

ladakh-violence-2025-sonam-wangchuk-arrest-threat,leh-curfew,nepali-kashmiri-involved

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: CAG रिपोर्ट में खुलासा: तमिलनाडु में दवा जांच में अनदेखी, कफ सिरप से बच्चों की मौत
Next: दीपोत्सव 5 नहीं, 6 दिनों का: जानिए इस बार कब और कैसे मनाएंगे दीपावली

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.