लेह में भूकंप के झटके
लेह में यह भूकंप के झटके सोमवार सुबह 11:51 बजे महसूस किए गए। इस भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 171 किलोमीटर नीचे था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान या बड़ी क्षति की पुष्टि नहीं हुई है।

आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट मोड पर
Leh Earthquake 5.7: लेह लद्दाख क्षेत्र हिमालयी भूकंपीय बेल्ट में है, इसलिए यहां भूकंप आते रहते हैं। भूकंप के बाद स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट मोड पर हैं। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि गहरे भूकंप के बाद आफ्टरशॉक की संभावना हो सकती है। हालांकि हालात सामान्य बताए जा रहे हैं।
EQ of M: 5.7, On: 19/01/2026 11:51:14 IST, Lat: 36.71 N, Long: 74.32 E, Depth: 171 Km, Location: Leh, Ladakh.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/aM3LeQCF8Y— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) January 19, 2026
Leh Earthquake 5.7: दिल्ली में भूकंप
लेह के अलावा आज ही सुबह दिल्ली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक सुबह 8 बजकर 44 मिनट पर 2.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ। इसका केंद्र उत्तर दिल्ली क्षेत्र में था और गहराई लगभग 5 किलोमीटर रही। कम तीव्रता के कारण किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन कई लोगों ने झटकों को महसूस किया।
