रिपोर्ट – स्वनेश कुमार
मौदहा। हमीरपुर। मौदहा तहसील के तमाम पटलों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता संघ का क्रमिक अनशन रविवार को दशवे दिन जारी रहा। बताते चलें कि मौदहा तहसील में एसडीएम व तहसीलदार से जुड़े तमाम पटलों में तैनात कर्मचारियों पर धन उगाही एवं भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाते हुए मौदहा बार ने बीते उन्नीस दिसंबर से क्रमिक अनशन शुरू किया था जोकि रविवार को दशवे दिन भी जारी रहा है। रविवार को वकीलों ने तहसीलदार व एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी करने के साथ ही इस आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी है। रविवार को सौरभ तिवारी एड. एवं अशोक कुमार प्रजापति एड. क्रमिक अनशन पर बैठे। वहीं पिछले नौ दिनों से जारी अनशन में कोई सक्षम अधिकारी अनशन स्थल पर वकीलों से वार्ता करने नहीं पहुंचा है।
