Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Lauren Gottlieb Wedding Photo: ‘ABCD’ फेम लॉरेन गॉटलिब ने लॉन्गटाइम बॉयफ्रैंड से की शादी, तस्वीरें वायरल…
  • एंटरटेनमेंट

Lauren Gottlieb Wedding Photo: ‘ABCD’ फेम लॉरेन गॉटलिब ने लॉन्गटाइम बॉयफ्रैंड से की शादी, तस्वीरें वायरल…

Hema Gupta June 20, 2025

Lauren Gottlieb Wedding Photo: बॉलीवुड की डांसिंग सेंसेशन और ‘ABCD’ फेम लॉरेन गॉटलिब ने आखिरकार अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड और डायरेक्टर टोबियास जोन्स से 11 जून 2025 को इटली के टस्कन हिलटॉप पर शादी कर ली, जिसमें परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए। दोनों ने चर्च में पारंपरिक रीति से एक-दूसरे को ‘आई डू’ कहा। और हमेशा के लिए एक – दूसरे के हो गए।

Read More: Salman Khan Viral Video: सलमान खान के पास पहुंचा अज्ञात शख्स? वीडियो वायरल…

परी सी दुल्हन बनीं लॉरेन…

लॉरेन ने अपनी ड्रीम वेडिंग की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। तस्वीरों में वह ऑफ-शोल्डर, डीप नेकलाइन वाले व्हाइट गाउन में किसी परी जैसी दिख रही हैं, वहीं टोबियास ब्लैक एंड व्हाइट टक्सीडो में बेहद हैंडसम लग रहे थे। लॉरेन के चर्च वॉक के समय लाइव सिंगर ने परफॉर्म किया, जिसने माहौल को और भी इमोशनल बना दिया।

लॉरेन का इमोशनल नोट के साथ शेयर की तस्वीरें…

एक्ट्रेस ने अपनी शादी की पोस्ट में लिखा -“मिस्टर एंड मिसेज जोन्स 11.06.2025।”

’11 जून 2025 को टस्कन हिलटॉप पर हमने खुले दिल से एक-दूसरे से वादा किया कि हम हमेशा साथ रहेंगे। हमें हमेशा लगा था कि सच्चा प्यार कहीं न कहीं जरूर मौजूद है और जब मिला, तो लगा जैसे हम घर वापस आ गए हों। एक दूसरे से शादी करना हमारे जीवन का सबसे खूबसूरत दिन था। यह खुशी थी। यह शांति थी। यह वह सब कुछ था जिसका हमने कभी सपना देखा था!’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Lauren Gottlieb (@laurengottlieb)

आगे लिखा, – ‘हमारा वेडिंग वेन्यू एक सपने जैसा था। इस शादी को जादू बना देने के लिए हम पूरी टीम के तहे दिल से शुक्रगुजार हैं। केटरिंग वालों की ओर से फूलों की सजावट को हम कभी नहीं भूल पाएंगे।’

उन्होंने फोटो ग्राफर का धन्यवाद देते हुए लिखा कि – ‘इन खूबसूरत पलों को कैद करने के लिए आपका शुक्रिया!’

एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि-

इसे पोस्ट करते हुए सचमुच रो रही हूँ!!!! सबसे अद्भुत प्यार के लिए जीवन भर इंतजार किया जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी ♥️ Man of my dreams @newinflux।

फैंस और सेलिब्रिटीज ने कमेंट कर दीं बधाईयां…

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि- ‘बहुत बहुत बधाई ❤️❤️ यह सपने जैसा लग रहा है ✨’ एक ने लिखा था कि- ‘Congratulations sweet babe!!!!! 🥰🥰 you look truly stunning 😍💫’ एक ने लिखा – Congratulations love… this is such happy news . God bless you both.. ❤️❤️❤️❤️❤️.., ‘ एक ने लिखा था कि- Congrats 🎉 so happy for uv, एक ने लिखा था कि- Congrats L ❤️so happy for you both ❤️।

कब हुआ था प्रपोजल?

टोबियास जोन्स ने लॉरेन को अगस्त 2024 में कैरिबियन के अरूबा ओशन विला में बेहद रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था। उस खूबसूरत मोमेंट के बाद से ही कपल ने शादी की प्लानिंग शुरू कर दी थी।

भारत में भी बनाई खास पहचान…

लॉरेन गॉटलिब ने भारत में अपनी शुरुआत ‘झलक दिखला जा’ से की थी। बाद में उन्होंने ‘एबीसीडी’ और ‘एबीसीडी 2’ जैसी हिट फिल्मों में दमदार डांसिंग परफॉर्मेंस दी। वे बादशाह के म्यूजिक वीडियो ‘Mercy’ में भी नजर आई थीं। भारत में उन्हें डांस और रियलिटी शो की दुनिया में काफी पसंद किया गया।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गैरसैंण में भव्य आयोजन, सीएम धामी के साथ 10 देशों के राजदूत करेंगे योग
Next: Benefits of Eating Tamarind: ब्लड शुगर से लेकर पाचन तक फायदेमंद है ये इस खट्टी – मीठी चीज…

Related Stories

Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.