launch-of-raipur-ambikapur-bilaspur-air-service

CG NEWS: रायपुर-अम्बिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा का शुभारंभ

By : Narendra Singh
CG NEWS: रायपुर-अम्बिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा का शुभारंभ

सीएम विष्णु देव साय दिखाएंगे हरी झंडी

CG NEWS: केंद्र सरकार की 'रीजनल कनेक्टिविटी योजना' के तहत रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर को जोड़ने वाली नई विमान सेवा को एक ऐतिहासिक कदम कहा जा सकता है, जो सुलभ और किफायती और समय की बचत करने वाली यात्रा के नए अवसर प्रदान करेगी.

CG NEWS: छत्तीसगढ़ भरेगा उड़ान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर आज 19 दिसम्बर से राज्य को हवाई सेवा के क्षेत्र में एक नई सौगात मिलने जा रही है. केन्द्र सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी योजना के तहत राज्य में रायपुर-अम्बिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा आज शुरू होगी. सीएम विष्णु देव साय स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से हरी झंडी दिखाएंगे.

CG NEWS: रायपुर-अम्बिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा का शुभारंभ

छत्तीसगढ़ अब विकास की उड़ान भरने को तैयार है.हमारी सरकार की पहल और केंद्र सरकार की ‘रीजनल कनेक्टिविटी योजना' के तहत रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर को जोड़ने वाली नई विमान सेवा 19 दिसंबर से शुरू हो रही है. मात्र 999 रुपए में सुलभ और किफायती यात्रा की सेवा समय की बचत और नए अवसरों का द्वार खोलेगी साथ ही छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी.

CG NEWS: सीएम विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं

आज से शुरू हो रहे किफायती उड़ान सेवा राज्य के तीन प्रमुख शहरों रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर को जोड़ेगी. यह छत्तीसगढ़ को देश के अन्य हिस्सों से बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी. इस सेवा का खास आकर्षण यह है कि केवल 999 रुपए की सस्ती कीमत में यात्रियों को हवाई यात्रा का अनुभव मिलेगा, जिससे लोगों को यात्रा की नई संभावनाएं खुलेंगी.

CG NEWS: जाने क्या है RCS योजना?

केंद्र सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी योजना (RCS) का उद्देश्य हवाई यात्रा को देश के छोटे और मध्यम शहरों तक सुलभ बनाना है और इसके तहत यह उड़ान सेवा छत्तीसगढ़ के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है. इस विमान सेवा से छत्तीसगढ़ को एक नए आर्थिक व व्यापारिक केंद्र के रूप में विकसित होने में मदद मिलेगी और पर्यटन क्षेत्र को भी मजबूती भी मिलेगी.