ग्यारसपुर में जिला कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के द्वारा ग्यारसपुर की सहकारी साख समिति मैं पहुंच कर डीएपी यूरिया गोदाम में पहुंचकर जांच की गई । किसानों को वितरण हो रहे है खाद को लेकर जानकारी ली गई जिसमें किसानों को मिलने वाले खाद के बारे में वितरण करने वाले कर्मचारियों से बातचीत की।
कर्मचारी अमित सोनी से खाद के संबंध में जानकारी ली गई। कर्मचारी के द्वारा खाद वितरण का स्टॉक रजिस्टर चेक कराया गया। जिसमें कलेक्टर ने पाया कि किसानों को वितरण हो रहा है खाद को लेकर स्टॉक रजिस्टर मैनेज किया जा रहा है । स्टॉक रजिस्टर देखकर कलेक्टर के द्वारा समिति प्रबंधक और कर्मचारियों की भूरि भूरि प्रशंसा की है ।
इसके पश्चात कलेक्टर समिति प्रबंधक के कार्यालय में पहुंचकर स्टॉक रजिस्टर चेक किया चेक करने के पश्चात व्यवस्था को देखकर उन्होंने संतोष जाहिर किया ।
आपको बता दें कि एक दिन पूर्व ही डीएपी यूरिया की गड़बड़ी की शिकायत इमलावदा के किसानों की थी जिसके चलते कलेक्टर के द्वारा औचक निरिक्षण किया गया। उनके साथ ग्यारसपुर एसडीएम मनोज कुमार उपाध्याय भी मौजूद रहे ।
