Reporter: आदित्य शर्मा
बड़वानी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा युवा मोर्चा बड़वानी के द्वारा 25 सितंबर को जनसंघ के संस्थापक और देश को एकात्म मानववाद की विचारधारा प्रदान करने वाले भाजपा के पुरोधा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती भाजपा युवा मोर्चा के जिलाअध्यक्ष अमित शर्मा के नेतृत्व में महासदस्यता दिवस के रूप में मनाई गई।भाजपा के नेता अजय कानूनगो ने बताया कि इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए जिले भर में प्रत्येक बूथ एवं मंडल स्तर पर विशेष टोली के माध्यम से आम नागरिकों, किसानों, युवाओं, महिलाओं को राष्ट्रवाद की विचारधारा से जोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवा रहे है।खास कर भाजपा युवा मोर्चा बड़वानी के द्वारा संपूर्ण जिले के प्रत्येक मण्डल स्तर पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई जा रही है।
