
Latest News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में शामिल होने इंदौर में पहुंचे. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को रेसीडेंसी कोठी पर गॉड ऑफ ऑनर दिया गया. लोकसभा अध्यक्ष का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। लोकसभा अध्यक्ष के पहली बार इंदौर आगमन पर उन्हें गॉड आफ ऑनर भी दिया गया।
पहली बार इंदौर आए बिरला
मंगलवार सुबह रेसीडेंसी में मीडिया से बात करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि इंदौर अध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक आंदोलन की धरती है। जो हमेशा देश को प्रेरणा देता है। पीएम ने जलवायु परिवर्तन को चुनौती के रूप में देखा है। पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली को पूरा विश्व अपना रहा है। इसी से हम पर्यावरण की चुनौतियों से लड़ पाएंगे। एक पेड़ मां के नाम एक सामाजिक आंदोलन है। इंदौर से शुरू हुआ यह अभियान देश के सभी गांव-शहर को प्रेरणा देगा।
Read More- Road Accident News: पलभर में मातम में बदली बच्चे के जन्म की खुशी
Latest News: पितृ पर्वत पर किया पौधारोपण
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पितृ पर्वत पहुंचकर पौधारोपण किया। उनके साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, वन मंत्री नागरसिंह चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।इस दरौन ओम बिरला ने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है और इस अभियान से सभी को एक बड़ी सीख मिलेगी।
Read More- Mobile Phone On Budget: Nothing ने CMF Phone 1 को लॉन्च किया, मार्केट में Rs 14,999 में!
Latest News: इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
ओम बिरला नगर निगम के नए अटल परिषद हॉल में पार्षदों से मुलाकात करेंगे
सदन के संचालन, सवालों के प्रस्तुतिकरण संबंधी टिप्स देंगे
रविन्द्र नाट्य गृह में आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में भाग लेंगे
रात 8.10 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे