Reporter:सोनू सक्सेना
बैरसिया। मप्र पुलिस द्वारा बालिका एवं महिलाओं को जागृत करने के लिए जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी कड़ी में सोमवार को हर्राखेडा स्थित मॉडल स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बैरसिया विधायक विष्णु खत्री ने स्कूली छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियों कई बार कोई कॉमेंट करता है तो आप लोग यह सोचकर रह जाते होंगे कि छोटी बात है विवाद होगा, लेकिन यही छोटी बात कई बार बड़ा रूप ले लेती है, इसलिए बेटियों जब आपके साथ कोई गलत करता है तो तुरंत परिजनों को बताएं और पुलिस में इसकी शिकायत करें।
उन्होंने कहा इसी तरह से मोबाइल का जितना सदुपयोग है। उतना ही दुरुपयोग भी है। सदुपयोग में आपको कई तरह की जानकारी मोबाइल पर मिल जाएगी और अनेक तरह के फायदे है, लेकिन यदि सतर्क नहीं रहे है। यही मोबाइल आपको परेशानी का कारण बन जाता है। इसी को सायबर क्राइम कहते है। यदि आप कभी गलती से सायबर क्राइम के जाल में उलझ जाते है तो घबराएं नहीं। ऐसी स्थिति में साहस रखकर अपनी सहेली, गुरुजन या माता-पिता को जरूर बताए।कार्यक्रम में देहात सहायक पुलिस अधीक्षक नीरज चौरसिया, ईंटखेड़ी एसडीओपी मंजू चौहान, थाना प्रभारी हरिशंकर वर्मा सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा
