latest bollywood news: रैपर और म्यूजिक सेंसेशन बादशाह लंबे समय से पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर के साथ जोड़ा जा रहा है। अफवाहों का सिलसिला तब शुरू हुआ जब 2023 में दुबई में दोनों की नाइट आउट की तस्वीरें वायरल हुईं। हाल ही में, हनिया ने दुबई में बादशाह के कॉन्सर्ट में शिरकत की और वहां का एक मजेदार वीडियो भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया। इसके बाद लंदन में दोनों को दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में भी साथ देखा गया, जहां दिलजीत ने दोनों को स्टेज पर बुलाया।
latest bollywood news: बादशाह का बयान
इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए बादशाह ने साहित्य आजतक से बातचीत में कहा, “वो अपनी जिंदगी में खुश हैं, मैं अपनी जिंदगी में खुश हूं। बस वो मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं। हमारा बहुत अच्छा कनेक्शन है और हम मस्ती करते हैं जब भी मिलते हैं।” जब उनसे पूछा गया कि वो दुबई की गलियों में ‘वे हानिया’ गाना गा रहे थे, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “दुबई की गलियों में ही रहने दो इस गाने को।”
latest bollywood news: हानिया आमिर की प्रतिक्रिया
इससे पहले हनिया आमिर ने अफवाहों पर कहा था, “कभी-कभी सोचती हूं कि मेरी सबसे बड़ी समस्या यह है कि मैं शादीशुदा नहीं हूं। अगर मैं शादीशुदा होती, तो इन अफवाहों से बच सकती थी।”
बादशाह की निजी जिंदगी
बादशाह की पहली शादी जैस्मिन मसीह से हुई थी। 2012 में शादी के बाद 2020 में दोनों का तलाक हो गया। उनकी एक बेटी, जेसी ग्रेस मसीह, का जन्म 2017 में हुआ। इससे पहले बादशाह का नाम अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के साथ जोड़ा गया था, जिसका उन्होंने खंडन किया था।
हानिया आमिर का करियर
हानिया आमिर पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री और मॉडल हैं। उन्होंने मेरे हमसफर और इश्किया जैसे लोकप्रिय नाटकों में काम किया है। अपने चुलबुले अंदाज और बेहतरीन अभिनय के चलते वह पाकिस्तानी मनोरंजन जगत में खास जगह रखती हैं।
अभी तक बादशाह और हानिया आमिर ने अपने रिश्ते को लेकर कोई ठोस बयान नहीं दिया है। दोनों इसे एक अच्छी दोस्ती का नाम देते हैं, लेकिन उनके फैंस इसे लेकर उत्सुक बने हुए हैं।
