देश ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Manmohan Singh Funeral: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया और उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया गया। यह संस्कार 28 दिसंबर 2024 को दोपहर 12:58 बजे पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत संपन्न हुआ। इस मौके पर उनकी तीन बेटियाँ भी मौजूद रहीं… पिंदर सिंह, दमन सिंह और अमृत सिंह।
डॉक्टर मनमोहन को गार्ड ऑफ ऑनर का सम्मान

Manmohan Singh Funeral: अंतिम संस्कार से पहले मनमोहन सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनकी पसंदीदा नीली पगड़ी जो उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के रंग को याद कर पहनी थी उन्हें अंतिम विदाई के समय भी पहनाई गई।
देश भर के नेता रहे मौजूद

Manmohan Singh Funeral: इस अवसर पर देशभर के प्रमुख नेता उपस्थित थे जिनमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल थे। कांग्रेस नेताओं में सोनिया गांधी,राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा, भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, और तीनों सेना प्रमुख भी इस अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
अंतिम संस्कार में चंदन की लकड़ी का उपयोग

Manmohan Singh Funeral: मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में चंदन की लकड़ी का उपयोग किया गया जिसे आचार्य योगेश कुमार ने विशेष रूप से चुना। यह प्रक्रिया पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ पूरी की गई।
