राजधानी दिल्ली में गोलीबारी की घटना रुकने का नाम ही नहीं ले रही विशेष तौर से दिल्ली का बाहरी जिला ,ताजा मामला मंगोलपुरी इलाके का बताया जा रहा है जब बीती रात कुछ युवकों का आपस में झगड़ा हुआ जिसके बाद आरोपी युवक अपने घर गए और पिस्तौल लाकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मैं दहशत फैल गई गोली लगने से युवक की मौके पर मौत हो गई आसपास से पता करने पर मृतक का नाम पंकज बताया जा रहा है इसकी गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई पुलिस के आला अधिकारी मौके पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है
