खरीद सकेंगे अपनी मनपंसद का लैपटॉप,राशि होगी जारी

laptops to students MP: सीएमडॉ मोहन यादव ने राजधानी में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों के खातों में 224 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे.
21 फरवरी को राशि होगी जारी
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि
21 फरवरी को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 89,700 विद्यार्थियों के खातों में लैपटॉप के लिए राशि भेजी जाएगी.
प्रत्येक मेधावी विद्यार्थी को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपये की राशि दी जाएगी.
कार्यक्रम के लिए छात्रों को बुलाया जाएगा
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिन मेधावी छात्रों को बुलाया गया है, उनके खातों में लैपटॉप की राशि पहले ही जारी कर दी गई है. जिससे वो कार्यक्रम वाले दिन लैपटाप लेकर पहुंचे. यही लैपटॉप सीएम छात्रों को सांकेतिक रूप से वितरित करेंगे.
स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छात्रों के खातों में सीधे राशि भेजने से वो अपनी पसंद का लैपटॉप खरीद सकते हैं. साथ ही इसमें भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश भी नहीं रहती है.
Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
14 साल में तीन गुना बढ़े टॉपर्स
12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक लाने वालों को
फ्री लैपटॉप देने की योजना साल 2009-10 में शुरू की गई थी.
तब 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वालों की संख्या 20 से 25 हजार के बीच होती थी.
लेकिन इन 14 सालों में 75 प्रतिशत से अधिक नंबर वाले मेधावी विद्यार्थियों की संख्या 90 हजार तक पहुंच गई है.
अधिकारियों का कहना है कि इस योजना के कारण ही प्रदेश में ऐसे मेधावी विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है.
laptops to students mp:- 7800 टॉपरों को मिल चुकी स्कूटी
5 फरवरी को सीएम डॉ मोहन यादव ने राजधानी के कुशाभाउ इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में
सरकारी स्कूलों में टॉप करने वाले 7800 विद्यार्थियों के खातों में
स्कूटी खरीदने के लिए राशि खातों में हस्तांतरित की थी.
