छात्राओं को मिली खुशियों की चांबी,छात्रों को मिले लैपटॉप

सीएम का टॉपर्स को तोहफा
Laptop Scooty Yojana Distribution: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं परीक्षा में शासकीय विद्यालयों के टॉपर्स को स्कूटी दी जाती है। इन छात्रों से उनकी पसंद पूछी गई थी कि वे पेट्रोल स्कूटी चाहते हैं या इलेक्ट्रिक। इलेक्ट्रिक स्कूटी के लिए सहमति देने वाले विद्यार्थियों के बैंक खातों में 1 लाख 20 हजार रुपए जमा किए जाएंगे, जबकि पेट्रोल स्कूटी चुनने वाले छात्रों को 90 हजार रुपए के पात्रता प्रमाण पत्र दिए गए।
Read More:- Kuno National Park: कूनो से आई बड़ी खुशखबरी
Laptop Scooty Yojana Distribution: 2022-23 में 7,778 छात्रों को मिली थी स्कूटी
2022-23 में 7,778 छात्रों को मिली थी स्कूटी शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कुल 7,778 विद्यार्थियों को स्कूटी दी गई थी। इनमें 2,760 ई-स्कूटी और 5,018 पेट्रोल स्कूटी शामिल थीं। इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार ने कुल 40.40 करोड़ रुपए खर्च किए थे। 2,760 छात्रों को ई-स्कूटी खरीदने के लिए प्रति विद्यार्थी 1.25 लाख रुपए जबकि पेट्रोल स्कूटी के लिए 90 हजार से 1 लाख रुपए तक की राशि दी गई थी। इस योजना की शुरुआत पूर्व ,सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में की गई थी।
watch now:- NATION MIRROR पर बोले रितेश मिश्रा NRI – साधन होगा तभी बिहार का विकास होगा |
Laptop Scooty Yojana Distribution: पिछले साल से बढ़ा आंकड़ा
यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 12,000 ज्यादा है। सरकार इस योजना पर 225 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करेगी। 2009-2010 से चालू हुई इस योजना में पहले मेधावी विद्यार्थियों का क्राइटेरिया 85 फीसदी अंकों तक रखा गया था, लेकिन बाद में इसे कम कर 75% कर दिया गया।
