landslide affected: उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड में हुए भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार और मरम्मत कार्यों के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर PM नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है.

landslide affected: दूरगामी प्रभाव वाला निर्णय
मुख्यमंत्री पुष्कर ने इसे राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण और दूरगामी प्रभाव वाला निर्णय बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इस स्वीकृति के अंतर्गत उत्तरकाशी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-134 पर भूस्खलन से प्रभावित 17 स्थलों के उपचार के लिए 233 करोड़ और पिथौरागढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-09 के तवाघाट-घटियाबागड़ खंड पर 3 संवेदनशील स्थलों के लिए 228 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है.
landslide affected: चारधाम यात्रा का एक प्रमुख मार्ग
सीएम धामी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-134, जो चारधाम यात्रा का एक प्रमुख मार्ग है, उत्तराखण्ड में धरासू और कुठनोरी से यमुनोत्री धाम को जोड़ता है. यह मार्ग भूस्खलन की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील रहा है, जिसके कारण कई बार यातायात बाधित होता है और यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. साथ ही धार्मिक पर्यटकों, पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी.
यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा
धामी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर तवाघाट-घटियाबागड़ खंड में भूस्खलन संभावित स्थलों के उपचार से सीमांत क्षेत्रों तक निर्बाध संपर्क स्थापित होगा. इससे न केवल स्थानीय निवासियों को राहत मिलेगी, बल्कि सामरिक दृष्टि से भी यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा.
