Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • राजस्थान
  • Land Dispute Resolution: खन्नीपुर में दो साल पुराने रास्ते के विवाद का हुआ समाधान, तहसील प्रशासन ने दिलाया न्याय
  • राजस्थान

Land Dispute Resolution: खन्नीपुर में दो साल पुराने रास्ते के विवाद का हुआ समाधान, तहसील प्रशासन ने दिलाया न्याय

divya mistry June 20, 2025

Land Dispute Resolution: सीकर जिले की श्रीमाधोपुर तहसील के ग्राम खन्नीपुर (पटवार मंडल हांसपुर) में दो वर्षों से लंबित रास्ते के विवाद को आखिरकार तहसील प्रशासन ने कोर्ट के आदेश के तहत सुलझा दिया। तहसीलदार जगदीश प्रसाद बैरवा के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से रास्ते से अतिक्रमण हटाकर आवागमन के लिए खोल दिया।

Land Dispute Resolution
Land Dispute Resolution

Land Dispute Resolution: सीमा ज्ञान प्रक्रिया के बाद मौके पर अतिक्रमण हटवाया

यह कार्रवाई उपखंड अधिकारी श्रीमाधोपुर द्वारा राजस्थान काश्तकारी अधिनियम 1955 की धारा 251A के तहत पारित आदेश की अनुपालना में की गई। प्रकरण में श्रीराम यादव बनाम कजोड़ जाट व अन्य पक्षकार थे। प्रशासन ने 12 फीट चौड़े रास्ते को चिन्हित कर, सीमा ज्ञान प्रक्रिया के बाद मौके पर अतिक्रमण हटवाया।

Land Dispute Resolution: इसी के तहत यह विशेष कार्रवाई की गई

इस मामले में नया मोड़ तब आया जब शनिवार को स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा के आवास पर हुई जनसुनवाई के दौरान रास्तों से जुड़ी कई शिकायतें सामने आईं। मंत्री ने श्रीमाधोपुर तहसीलदार को निर्देश दिए कि रास्ते के विवादों का शीघ्र निस्तारण हो। इसी के तहत यह विशेष कार्रवाई की गई।

Land Dispute Resolution: सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया

विशेष बात यह रही कि कोर्ट का आदेश और मुआवजे की राशि राजकोष में जमा होने के बावजूद रास्ता अवरुद्ध रखा गया था। खातेदारों द्वारा लगातार विरोध करने और प्रार्थी को रास्ता न देने पर जब मंत्री के संज्ञान में मामला आया, तो प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया।

तहसील प्रशासन का आभार जताया

इस कार्रवाई में तहसीलदार के साथ पटवारी हल्का हांसपुर अरविंद सैनी और भू-अभिलेख निरीक्षक रामगोपाल जाट भी शामिल रहे। प्रशासनिक सख्ती और निष्पक्ष कार्रवाई के चलते दो साल से प्रभावित खातेदारों ने राहत की सांस ली और तहसील प्रशासन का आभार जताया।

यह उदाहरण दर्शाता है कि जब प्रशासन इच्छाशक्ति के साथ कार्य करता है, तो वर्षों पुराने विवाद भी सुलझाए जा सकते हैं और आमजन को न्याय मिल सकता है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बस्तर में शांति और विकास की नई कहानी: सीएम विष्णु देव साय ने बीजापुर के युवाओं से की मुलाकात
Next: CM आवास पर गौ-शाला सम्मेलन का आयोजन, CM मोहन यादव ने बदला पशुपालन विभाग का नाम

Related Stories

वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
PM Modi Ajmer
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • राजस्थान

PM मोदी ने की HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत, अजमेर में बोले – देश कांग्रेस को माफ नहीं करेगा

himani Shrotiya February 28, 2026
Rajasthan Seaside Startup Summit
  • राजस्थान

CM भजनलाल ने किया राजस्थान सी-साइड स्टार्टअप समिट का शुभारंभ

himani Shrotiya February 27, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.