ललित मोदी ने मांगी माफी
दरअसल, सरकार की सख्ती के बाद उसकी सारी हेकड़ी निकल गई है। भगोड़े ललित मोदी ने X पर पोस्ट करके माफी मांगी। ललित मोदी ने लिखा – अगर किसी की भावना को ठेस पहुंचती तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं, खासकर भारत सरकार से। जिसके लिए मेरे मन में काफी सम्मान है। ललित ने आगे लिखा है मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया और मेरी मंशा कभी ऐसी नहीं थी।
I apologise if I have hurt anyone feelings especially the Indian Government who I have the highest respect and regard for. The statement was misconstrued and was never intended to be as played out. Once again my deepest apologies
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) December 29, 2025
Lalit Modi apology: खुद को बताा था भगोड़ा
बता दे कि, ललित मोदी के X अकाउंट पर 22 दिसंबर को एक वीडियो अपलोड किया गया था। इसमें वो भगोड़े विजय माल्या के साथ था। वीडियो में ललित ने खुद को और माल्या को भारत के 2 सबसे बड़े भगोड़े कहा था। वीडियो वायरल होने के 9 दिन बाद ललित ने वीडियो पर माफी मांगी। इसे ललित मोदी ने खुद पोस्ट किया था। केप्शन लिखा था- चलो, फिर से इंटरनेट हिला देता हूं। खासकर मीडिया वालों के लिए। जलन के साथ देखते रहिए।

क्यों भागा था ललित मोदी
Lalit Modi apology: बता दे कि, ललित मोदी 2005 से 2009 तक राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष था। 2008 में उसने IPL शुरू किया। BCCI ने उसे IPL का अध्यक्ष और कमिश्नर बनाया था। इसके बाद 2010 में ललित पर IPL में करप्शन के आरोप लगे।
ललित ने मॉरीशस की कंपनी वर्ल्ड स्पोर्ट्स को IPL का ठेका 425 करोड़ में दिया था। ललित पर 125 करोड़ रुपए कमीशन लेने के आरोप लगे। ये भी कहा गया कि उसने 2 नई टीमों की नीलामी के दौरान गलत तरीके अपनाए।
इसके बाद 2010 में BCCI ने IPL के तीसरे सीजन के फाइनल के तुरंत बाद ललित को सस्पेंड कर दिया। फिर अंडरवर्ल्ड से धमकियों का हवाला देते हुए ललित मोदी भारत से भाग कर लंदन चला गया। ED ने ललित खिलाफ ‘ब्लू कॉर्नर’ नोटिस जारी किया। उसका पासपोर्ट भी रद्द कर दिया गया।
