All England Open 2026: ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत के बैडमिंटन प्लेयर लक्ष्य सेन ने शानदार परफॉर्म करते हुए ली शिफेंग को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है।
लक्ष्य ने तीसरी बार सेमीफाइनल में की एंट्री
12वीं रैंक के भारतीय प्लेयर ने बर्मिंघम के यूटिलिटा एरिना में 45 मिनट में दुनिया के नंबर 6 प्लेयर ली शिफेंग को 21-13, 21-16 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इसके पहले उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले राउंट में वर्ल्ड नंबर-1 के प्लेयर चीन के शी यूकी को हराया था।
बता दें कि, टूर्नामेंट की इनामी राशि 14,50,000 अमेरिकी डॉलर है।
ली शिफेंग को हराकर laksya सेमीफाइनल में पहुंचे
दुनिया के 12वीं रैंक के प्लेयर और साल 2022 के रनर-अप रह चुके लक्ष्य ने दुनिया के 6वीं रैंक के प्लेयर ली शिफेंग को करीब 1 घंटे चले मुकाबले में 21-12, 21-16 से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली।

अब सेमीफाइनल में लक्ष्य का मुकाबला कनाडा के विक्टर लाई से होगा। विक्टर ने अन्य क्वार्टरफाइनल में जापान के कोकी वतानाबे को 18-21, 21-17, 21-15 से शिकस्त दी थी।
मैच के बाद लक्ष्य का बयान
मैच खत्म होने के बाद लक्ष्य ने कहा कि, ‘मैं दोनों गेम में अपने खेल से खुश हूं। शिफेंग ने भी अच्छा खेला। लंबी रैलियां हुईं और हम दोनों थक रहे थे, लेकिन मैंने लंबी रैलियों के बाद भी अच्छा खेल जारी रखा।’
लक्ष्य ने आगे बताया कि-
‘कोच ने कहा था कि लंबी रैलियों के बाद ज्यादा तैयार रहो, क्योंकि वह भी थक रहा है, इसलिए आसान गलती मत करो।’
ओवरहेड क्रॉसकोर्ट स्मैश पढ़ने में आई दिक्कत
मैच की शुरुआत में लक्ष्य सेन ने मजबूत आत्मविश्वास दिखाते हुए 4-1 की बढ़त हासिल की और अपने शानदार खेल से इसे 10-4 तक ले गए। ब्रेक तक वे 11-6 से आगे थे।

लेकिन ली शिफेंग के ओवरहेड क्रॉसकोर्ट स्मैश को पढ़ने में उन्हें थोड़ी मुश्किल हुई, लेकिन फिर भी उन्होंने 15-11 की बढ़त बनाए रखी। शिफेंग ने एक लंबी रैली जीतकर स्कोर 13-15 कर दिया, मगर लक्ष्य ने नेट कॉर्ड की मदद से 18-13 की लीड ले ली और पहला गेम सिर्फ 24 मिनट में अपने नाम कर लिया।
बराबरी के बाद लक्ष्य की मजबूत वापसी
दूसरे गेम में कोर्ट साइड बदलने के बाद शिफेंग थोड़े बेहतर नजर आए और स्कोर 6-6 तक बराबर रहा। इसके बाद लक्ष्य ने शानदार डिफेंस और पावरफुल स्मैश से बढ़त बनाई। 45 शॉट्स की एक लंबी रैली जीतकर शिफेंग ने स्कोर 15-19 कर दिया, लेकिन लक्ष्य ने जल्द ही मैच पॉइंट हासिल कर लिया और मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया।
Also Read – T20 World Cup 2026 Pitch: फाइनल मैच से पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम की बदली गई मिट्टी!
