Lahore 1947 Title Change Rumors: राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी अपकमिंग फिल्म ‘लाहौर 1947’ के टाइट को बदलने की चर्चाएं जोरों पर थी। लेकिन अब इस पर फिल्म के प्रॉड्यूसर आमिर खान का बयान सामने आया है। उन्होंने इन दावों को शिरे से खारिज कर दिया है।
‘लाहौर 1947’ फिल्म टाइटल पर आमिर का बयान
कई दिनों से सनी देओल स्टारर फिल्म ‘लाहौर 1947’के टाइटल को लेकर चर्चाएं चल रही थी, कि इसका टाइटल बदलकर ‘बंटवारा 1947’ कर दिया गया है। लेकिन अब फिल्म के प्रोड्यूसर आमिर खान ने इन खबरों को झूठा करार देते हुए कहा कि-
‘फिल्म के नाम को लेकर जो खबरें सामने आ रही हैं, वे सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म का नाम ‘लाहौर 1947’ ही है और इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।’

सनी देओल ने फरवरी में टाइटल को लेकर दिया था बयान
बॉलीवुड के फेमस एक्टर सनी देओल ने 14 फरवरी को एक मीडिया एजेंसी से बात करते हुए कहा था कि-
‘मेरी कई फिल्में आने वाली हैं। उनमें से एक है लाहौर 1947… शायद टाइटल बदला जाए या शायद वही रहे। फिल्म एक फेमस प्ले पर बेस्ड है। 15 अगस्त के टाइम सिनेमा हॉल्स में लगेगी।’
कैसे शुरु हुई टाइटल बदलने की अटकलें
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि, भारत-पाकिस्तान के मौजूदा राजनीतिक माहौल को देखते हुए लाहौर शब्द विवाद पैदा कर सकता है, इसलिए नाम बदलने पर विचार किया गया।लेकिन इन सभी बातों को खारिज करते हुए आमिर खान ने सभी अटकलों पर ब्रेक लगा दिया है।

लीड रोल में नजर आएंगे सनी देओल
‘लाहौर 1947’ फिल्म को मशहूर निर्देशक राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है। इसमें सनी देओल लीड रोल में नजर आएंगे। इससे पहले राजकुमार संतोषी ने ‘घायल’ ,’दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी फिल्में बनाई, जिसमें सनी देओल लीड रोल में नजर आ चुके हैं। फिल्म काफी पॉपुलर रही इस वजह से फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। उन्हें काफी उम्मीदें हैं कि फिल्म काफी अच्छी है।
किस पर आधारित है फिल्म?
यह फिल्म भारत के विभाजन यानी 1947 के दौर के समय को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसकी कहानी को मशहूर लेखक असगर असगर वजाहत के चर्चित नाटक “जिस लाहौर नई देख्या ओ जम्या ही नहीं” से प्रेरित बताई गई। उस समय के सामाजिक और मानवीय दर्द को दिखाया जाएगा, विभाजन के दौरान कई परिवार बिछड़ गए थे, कई लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा था।

फिल्म की स्टारकॉस्ट
सनी देओल के अलावा इस फिल्म में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल और अभिमन्यु सिंह भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। इस फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘लाहौर 1947’ फिल्म 13 अगस्त 2026 को बॉक्सऑफिस में रिलीज हो सकती है।
