Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Lahar News: लहार एसडीएम की अवैध रेत पर बड़ी कार्रवाई, रेमजा और मुसावली में जब्त की गई रेत
  • मध्य प्रदेश

Lahar News: लहार एसडीएम की अवैध रेत पर बड़ी कार्रवाई, रेमजा और मुसावली में जब्त की गई रेत

divya mistry April 25, 2025

Lahar News:लहार एसडीएम विजय सिंह यादव ने अवकाश से लौटते ही अवैध रेत के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। एसडीएम ने रौन थाना क्षेत्र के रेमजा पंचायत अंतर्गत महायर गांव के पास सिंध नदी किनारे भारी मात्रा में अवैध रेत का भंडारण पकड़ा।

Lahar News
Lahar News

Lahar News: माइनिंग विभाग की टीम को बुलाया

मौके की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम विजय यादव ने तुरंत माइनिंग विभाग की टीम को बुलाया। साथ ही, पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अमला भी मौके पर तैनात रहा। जब्त की गई रेत पंचायत के सुपुर्द कर दी गई है।

रेत जब्त करने के स्पष्ट निर्देश दिए

Lahar News: कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। सिंध नदी के उस पार स्थित मेहगांव तहसील के मुसावली गांव में भी अवैध रेत खनन की जानकारी मिली। लहार एसडीएम ने तत्परता दिखाते हुए वहां भी माइनिंग विभाग और प्रशासनिक टीम को रवाना किया और रेत जब्त करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

खनन में संलिप्त लोगों के नाम सामने आए

Lahar News: प्राथमिक जांच में मुसावली गांव में रेत खनन में संलिप्त लोगों के नाम सामने आए हैं। इनमें प्रमुख रूप से राघवेंद्र शर्मा (पुत्र श्री कृष्ण शर्मा, निवासी मुसावली, हाल निवासी चतुर्वेदी नगर भिंड), छुटल्ला यादव (निवासी मुसावली), जोगेंद्र सिंह (पुत्र रामगोपाल सिंह, निवासी भारौली कलां), भीम सिंह (पुत्र रघुराज सिंह, निवासी भारौली कलां) और मनीष पुरोहित (पुत्र सुदामा शर्मा) शामिल हैं।

Lahar News: सभी के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश

एसडीएम विजय यादव ने सभी के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और अवैध खनन में लिप्त लोगों में खौफ का माहौल है।प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Arijit Singh Concert Cancelled: पहलगाम आतंकी हमले के बाद अरिजीत सिंह ने कॉन्सर्ट किया रद्द…
Next: GUJRAT FOOTBALL SANG: गुजरात राज्य फुटबॉल संघ, गुजरात सुपर लीग सीजन 2 की घोषणा

Related Stories

वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
मप्र के वन्यजीव संरक्षण अभियान को मिली 2 बड़ी सफलताएं
  • मध्य प्रदेश

मप्र के वन्यजीव संरक्षण अभियान को मिली 2 बड़ी सफलताएं; बोत्सवाना से लाये गए 9 नए चीते

Rohan Umak February 28, 2026
DAVV गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने 5 सहपाठियों पर डाला बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

DAVV गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने 5 सहपाठियों पर डाला बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव; शिकायत के बाद हुई निष्कासित

Rohan Umak February 28, 2026
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन
  • कूनो में चीतों की पुनर्बसाहट जैव विविधता संरक्षण की दिशा में बडा कदम : केन्द्रीय मंत्री श्री यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
  • बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद
  • आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत
  • Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.