Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Ladli Behna Yojana: भाई दूज पर 250 रुपये का शगुन, CM ने कहा- अब हर महिने मिलेगे 1500 रु
  • मध्य प्रदेश

Ladli Behna Yojana: भाई दूज पर 250 रुपये का शगुन, CM ने कहा- अब हर महिने मिलेगे 1500 रु

Narendra Singh October 22, 2025

भाई दूज पर 250 रुपये का शगुन

Ladli Behna Yojana Bhai Dooj Ka Paisa: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाई दूज के मौके पर प्रदेश की लाड़ली बहनों को एक खास सौगात दी है। उन्होंने घोषणा की कि लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत बहनों को भाई दूज पर ₹250 की अतिरिक्त राशि दी जाएगी। यह शगुन बहनों के सम्मान और स्नेह का प्रतीक होगा, जो राज्य सरकार की बहनों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।

अब हर महीने मिलेंगे 1500: Ladli Behna Yojana Bhai Dooj Ka Paisa

सीएम डॉ. यादव ने ऐलान किया कि अब लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत महिलाओं को ₹1500 प्रति माह की राशि दी जाएगी। पहले यह राशि ₹1250 थी, जो दीपावली के बाद से बढ़ाकर ₹1500 कर दी गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह योजना महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का एक मजबूत आधार बनेगी।

2028 तक योजना में होगा बड़ा विस्तार

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है। राज्य सरकार का लक्ष्य वर्ष 2028 तक लाड़ली बहनों को ₹3000 प्रतिमाह देना है। उन्होंने कहा कि सरकार इस योजना को दीर्घकालिक बनाते हुए हर साल इसमें वृद्धि करती रहेगी ताकि बहनों को आर्थिक मजबूती मिल सके।

शुभद्रा की तरह सम्मानित होंगी बहनें-सीएम

सीएम ने भगवान श्रीकृष्ण की बहन सुभद्रा का उदाहरण देते हुए कहा कि बहनों को उसी तरह सम्मान और संरक्षण देने का प्रयास सरकार कर रही है। उन्होंने लाड़ली बहनों को भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं और इस पहल को सामाजिक समरसता और पारिवारिक एकता का प्रतीक बताया।

“बहनों का सम्मान, सरकार की शान”

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पष्ट किया कि लाड़ली बहना योजना केवल एक आर्थिक सहायता योजना नहीं, बल्कि यह बहनों के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ठोस पहल है। उन्होंने कहा, “सरकार के खजाने में बहनों के लिए कोई कमी नहीं होगी।”

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS: PM मोदी 1 नवंबर को करेंगे नई विधानसभा का उद्घाटन, छत्तीसगढ़ की संस्कृति और भविष्य का संगम
Next: GWALIOR: माता-पिता की डाट ने नाराज बच्चे ने छोड़ा घर, ट्रेन में बैठकर पहुंच गया मुंबई

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.