Ladli Behna Yojana: 13 मार्च को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ग्वालियर दौरे पर रहेंगे. घाटीगांव में लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त का वितरण किया जाएगा. वहीं कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सिंधिया सहित कई मंत्री शामिल होंगे. साथ ही भितरवार विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा.

लाड़ली बहना योजना के किस्त का इंतज़ार कर रहीं प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए खुशखबरी है। ग्वालियर में 13 मार्च को होने वाला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा महिलाओं के लिए उम्मीदों का नया सवेरा लेकर आ रहा है। लंबे समय से नज़रें टिकाए बैठी लाड़लियों को अब उनकी 1500 रुपये की 34वीं किस्त मिलने जा रही है। घाटीगांव में होने वाला राज्य स्तरीय कार्यक्रम महिलाओं की आर्थिक शक्ति के जश्न का दिन भी बनने वाला है.
राज्य स्तरीय आयोजन में कई मंत्री होंगे शामिल
ग्वालियर में 13 मार्च को आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर योजना की प्रमुख गतिविधियों में से एक है। प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं. सीएम के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश सरकार के कई अन्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे।
Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त का वितरण
कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त का वितरण है। पात्र लाभार्थियों को इस दिन 1,500 रुपये की राशि उनके बैंक खातों में स्थानांतरित की जाएगी।
योजना पर अब तक 52,304 करोड़ रुपये खर्च
Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना के लिए अब तक कुल 52,304 करोड़ रुपये का व्यय किया जा चुका है. बजट में वर्ष 2025–26 के लिए 23,883 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है।
