Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Ladli Behna Yojana: लाडली बहना का नाम होगा “देवी सुभद्रा योजना”….सीएम ने की थी घोषणा
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश

Ladli Behna Yojana: लाडली बहना का नाम होगा “देवी सुभद्रा योजना”….सीएम ने की थी घोषणा

divya mistry November 12, 2025

Ladli Behna Yojana:  भोपाल। मध्यप्रदेश में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिवनी में लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत महिलाओं के खाते में ₹1500 की नई किस्त ट्रांसफर करेंगे। अब तक इस योजना के तहत हर हितग्राही को ₹1250 प्रति माह दिए जाते थे, लेकिन कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसमें ₹250 की वृद्धि की गई है।

Ladli Behna Yojana
Ladli Behna Yojana

देवी सुभद्रा योजना” करने की घोषणा भी कर सकते हैं

इसके साथ ही 1 करोड़ 26 लाख 36 हजार महिलाओं के खातों में कुल ₹1587 करोड़ की राशि एक साथ डाली जाएगी।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री इस योजना का नाम बदलकर “देवी सुभद्रा योजना” करने की घोषणा भी कर सकते हैं।

Ladli Behna Yojana: सुख, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की साथी

मुख्यमंत्री ने भाईदूज से पहले हुए एक कार्यक्रम में इसका संकेत देते हुए कहा था कि… जिस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी बहन सुभद्रा की सुरक्षा और सम्मान का ध्यान रखा, उसी भावना से सरकार भी राज्य की हर महिला के सुख, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की साथी है।

योजनाओं से जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे

हालांकि, महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त निधि निवेदिता ने योजना का नाम बदलने की किसी आधिकारिक जानकारी से इनकार किया है।
सरकार इस योजना के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने पर जोर दे रही है। गांव और शहरों की महिलाओं को विभिन्न विभागीय योजनाओं से जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी

Ladli Behna Yojana:  अब तक इस योजना के तहत 29 किस्तों में ₹44,900 करोड़ से अधिक राशि लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है।उल्लेखनीय है कि लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी।

अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें

योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना, सामाजिक सुरक्षा देना और उन्हें परिवार एवं समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाना है। अब मुख्यमंत्री मोहन यादव इसे नए स्वरूप में आगे बढ़ा रहे हैं, ताकि अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली ब्लास्ट मामला:अलफलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद सिद्दीकी का MP कनेक्शन!
Next: Actor Govinda Hospitalized: गोविंदा की बिगड़ी तबियत, हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती!

Related Stories

Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.