Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Ladli Behna Yojana 23rd Installment: प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने बहनों के खाते में डाली लाडली बहना योजना की 23वीं किस्त,दी कई सौगातें
  • मध्य प्रदेश

Ladli Behna Yojana 23rd Installment: प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने बहनों के खाते में डाली लाडली बहना योजना की 23वीं किस्त,दी कई सौगातें

Aditya Mishra April 16, 2025

1100 जोड़ों के विवाह में शामिल हुए सीएम,दी शुभकामनाएं

Ladli Behna Yojana 23rd Installment: खबर मध्यप्रदेश के मंडला जिले से है जहां आज प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव मंडला जिले के दौरे पर रहे जहां जिले के ग्राम टिकरवारा से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और सिलेंडर रिफिलिंग योजना की राशि हितग्राहियों के खातों में अंतरित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया और सीएम मोहन यादव ने लाडली बहनों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया इसके अलावा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह-निकाह योजना के तहत 1100 जोड़ों के विवाह में शामिल होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Ladli Behna Yojana 23rd Installment:
Ladli Behna Yojana 23rd Installment:

watch now: 1 करोड़ 27 लाख लाडली बहनों के बैंक खाते में आए 1552 करोड़ 38 लाख रुपए | CMMohanyadav

प्रदेश के 1 करोड़ 27 लाख लाडली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक कर सीएम ने डाली राशि

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर प्रदेश की एक करोड़ 27 लाख लाडली बहनों के खातों में 1552.38 करोड़ रुपए की राशि एक क्लिक में ट्रांसफर की। यह लाडली बहना योजना की 23वीं किस्त है। अब तक इस योजना के अंतर्गत सरकार 35,000 करोड़ रुपए से अधिक की सम्मान राशि महिलाओं को प्रदान कर चुकी है।

लाडली बहना योजना 3.0 होगी शुरू-सीएम

इस मौके पर सीएम ने बताया कि जो महिलाएं पहले और दूसरे चरण में योजना का लाभ नहीं ले पाईं, उनके लिए अब लाडली बहना योजना 3.0 शुरू की जा रही है। इसमें वे सभी महिलाएं आवेदन कर सकेंगी जो किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाईं। वर्तमान में 1 करोड़ 29 लाख महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं।

Ladli Behna Yojana 23rd Installment:
Ladli Behna Yojana 23rd Installment:

पेंशन राशि,गैस सिलेंडर रिफलिंग की सीएम ने डाली राशि

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 56 लाख 68 हजार हितग्राहियों को 340 करोड़ रुपए की पेंशन राशि और 25 लाख से अधिक महिलाओं को 57 करोड़ रुपए की गैस सिलेंडर रिफिलिंग राशि भी उनके खातों में अंतरित की।

हमारी बहनें सशक्त हों, खुशहाल हों, यही हमारा संकल्प- सीएम

Ladli Behna Yojana 23rd Installment: मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि अब से हर माह 15 तारीख के आसपास लाडली बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी ताकि सभी हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि “हमारी बहनें सशक्त हों, खुशहाल हों, यही हमारा संकल्प है। साथ ही बतादें कि इस कार्यक्रम में मोहन सरकार के कैबिनेट महिला मंत्री संपतिया उईके,सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते समेत बीजेपी के कई विधायक,कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और भी ऐसी खबरों के लिए डाउनलोड करें nation mirror app 

 

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Best Top Colors for Blue Jeans: ब्लू जीन्स के साथ इस कलर के टॉप देंगे स्टाइलिश लुक…
Next: DC vs RR Match Toss: राजस्थान ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी…

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.