Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अब मोहन सरकार पर और अधिक आर्थिक दबाव डालने जा रही है। अक्टूबर से योजना की किस्त में 250 रुपए की बढ़ोतरी की घोषणा के बाद सरकार को अब हर महीने 1859 करोड़ रुपए खर्च करने होंगे, जो पहले 1541 करोड़ था। इसका मतलब है कि अब हर माह 318 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ उठाना होगा। यह राशि 15 अक्टूबर के पहले राज्य की 1.27 करोड़ महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है, क्योंकि भाई दूज के दिन से यह बढ़ी हुई किस्त लागू की जाएगी।

Ladli Behna Yojana: राखी और भाई दूज पर अतिरिक्त सौगात
अगस्त में राखी पर्व के मौके पर मुख्यमंत्री ने 1250 रुपए के अलावा अतिरिक्त 250 रुपए देकर बहनों को खुश किया था। उस समय सरकार को 1.26 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी बहनों के खातों में कुल 1859 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने पड़े थे। अब अक्टूबर में भाई दूज पर 250 रुपए और जोड़कर किस्त 1500 रुपए कर दी गई है। यह राशि हर माह 15 तारीख से पहले ट्रांसफर होती है, इसलिए इस बार भी बहनों को दीवाली से पहले बढ़ा हुआ पैसा मिलने की उम्मीद है।
Ladli Behna Yojana: 28 लाख बहनों को फायदा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में यह भी ऐलान किया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और अन्य पंजीकृत श्रेणी की महिलाओं को गैस सिलेंडर रिफिलिंग के लिए सहायता राशि दी जाएगी। इसके तहत 28 लाख से ज्यादा बहनों को 43.90 करोड़ रुपए की सहायता सिंगल क्लिक से उनके खातों में भेजी जाएगी। इससे महिलाओं को रसोई खर्च में थोड़ी राहत मिलेगी।
सितंबर में ट्रांसफर किए थे 1541 करोड़
12 सितंबर को मुख्यमंत्री ने झाबुआ जिले से 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1541 करोड़ रुपए की 28वीं किस्त ट्रांसफर की थी। इसी मौके पर 53.48 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को 320.89 करोड़ और 31 लाख बहनों को गैस सिलेंडर रिफिलिंग के लिए 48 करोड़ रुपए भी दिए गए थे। यह सरकार की महिलाओं और गरीब वर्ग के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
कर्ज के भरोसे योजनाएं, बढ़ता वित्तीय दबाव
Ladli Behna Yojana: हालांकि इस बढ़ती सहायता के चलते सरकार को वित्तीय प्रबंधन में मुश्किलें आ रही हैं। अक्टूबर में दिवाली और अन्य खर्चों को पूरा करने के लिए सरकार को 8 से 10 हजार करोड़ का कर्ज और लेना पड़ सकता है। राज्य पर पहले से ही 4.59 लाख करोड़ से अधिक का कर्ज है, और चालू वित्त वर्ष में 37,900 करोड़ रुपए का नया कर्ज लिया जा चुका है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने फरवरी 2025 में यह भी कहा था कि बहनों को दी जाने वाली राशि धीरे-धीरे बढ़ाकर 3000 रुपए प्रतिमाह की जाएगी।
