LADLI BEHNA GET 3000 RUPEES : छात्रों को 1 करोड़ की स्कॉलरशिप, सीएम मोहन यादव का ऐलान
LADLI BEHNA GET 3000 RUPEES : सीएम के डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को बैतूल जिले के सारणी में आयोजित स्व-सहायता समूह सम्मेलन और विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत अब बहनों को मिलने वाली राशि को 1250 रुपए से बढ़ाकर 3000 रुपए प्रतिमाह किया जाएगा।
मुख्यमंत्री का भावनात्मक संबोधन
मुख्यमंत्री ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा,
“आज मैं अपनी बहनों से मिलने बैतूल आया हूं। उनकी खुशहाली, आत्मनिर्भरता और सम्मान सुनिश्चित करना मेरी सरकार की प्राथमिकता है।”
महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं के लिए ‘लखपति दीदी अभियान’ के तहत काम कर रही है, जिससे बहनों की सालाना आय एक लाख रुपए से अधिक हो सके। उन्होंने बताया कि इस अभियान में 350 से ज्यादा स्व सहायता समूह सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
छात्रों को शिक्षा के लिए 1 करोड़ तक की स्कॉलरशिप
मुख्यमंत्री ने बच्चों की शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा:
“अगर किसी छात्र की उच्च शिक्षा के लिए 1 लाख नहीं, बल्कि 1 करोड़ की भी आवश्यकता होगी, तो मध्यप्रदेश सरकार वह भी देने को तैयार है।”
सरकार की ओर से विद्यार्थियों को साइकिल वितरण, स्कूटी पुरस्कार और सर्वसुविधा युक्त फैक्ट्रियों में रोजगार के अवसर भी दिए जा रहे हैं।
464 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने सारणी में 464 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसके अलावा 8.5 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव के साथ स्व सहायता समूह की चार महिलाओं को स्टार्टअप में निवेश के लिए “इंटेंट टू इन्वेस्ट लेटर” भी सौंपे गए।
धरती की शोभा सारणी में विद्यमान: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि सारणी की कोल खदानें और मां ताप्ती का उद्गम इस क्षेत्र को विशेष बनाते हैं।
“सारणी ने मध्यप्रदेश को ऊर्जा दी है, जिससे प्रदेश जगमगाया है।”
वीरांगनाओं को किया नमन
मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती, रानी अहिल्याबाई और झांसी की रानी के शौर्य को याद करते हुए कहा कि प्रदेश की बेटियों का इतिहास बलिदान और वीरता से भरा हुआ है।
“हमारी सरकार इन वीरांगनाओं के पदचिन्हों पर चलते हुए बेटियों को सम्मान और सशक्त बनाने के लिए कार्यरत है।”
सीएम ने की ये घोषणाएं
लाड़ली बहना योजना की राशि 1250 से बढ़ाकर 3000 रुपए प्रति माह।
1 लाख से लेकर 1 करोड़ तक की स्कॉलरशिप छात्रों को शिक्षा के लिए।
464 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन।
लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल।
रेडीमेड गारमेंट फैक्ट्री में महिलाओं को 13 हजार रुपए तक की मासिक आमदनी।
आतंकवाद पर सख्त रुख
सीएम मोहन यादव ने देश की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आतंकियों द्वारा भारत की ओर आंख उठाने पर “घर में घुसकर मारने” की नीति पर सरकार और सेना पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को खत्म किया है। अगर फिर ऐसी हरकत हुई तो जवाब और भी कड़ा होगा।”
Read More :- JN.1 वैरिएंट: भारत में कोरोना के मामलों में अचानक वृद्धि, 28 मौतें
Watch Now :-किसानों को मोदी सरकार का तोहफा… MSP में बढ़ोतरी! | AGRICULTURE
