LADLI BAHNA YOJNA: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव लाडली बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे। 1.25 करोड़ से ज्यादा लाडली बहनों के खाते में 1836 करोड़ रुपये डालेंगे। इसके बाद सीएम डॉ मोहन सीहोर जिले के आष्टा में करोड़ों की सौगात देते हुए दिखाई देंगे। साथ ही 184 करोड़ से अधिक के विकास व निर्माण कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। जहा 115 करोड़ 32 लाख के कार्यों का लोकार्पण और 69 करोड़ 60 लाख के कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। इस दौरान आष्टा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन का रोड शो भी होगा।

LADLI BAHNA YOJNA:लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा
बता दें कि अब तक इस योजना के तहत लाड़ली बहनों को 55 हजार 976 करोड़ रुपए की राशि दी जा चुकी है। साथ ही 60 साल से ऊपर वाली महिलाओं को इस योजना की सूची से हटाया जाएगा।सीहोर जिले की 2 लाख 40 हजार 287 बहनों को 35 करोड़ 39 लाख रुपए मिलेंगे। साथ ही 184 करोड़ 92 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा।
LADLI BAHNA YOJNA:1.25 करोड़ महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए
इस किस्त में प्रत्येक पात्र महिला के खाते में 1500 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। नवंबर माह से मासिक सहायता में 250 रुपए की बढ़ोतरी के बाद यह राशि 1250 से बढ़कर 1500 रुपए हो गई थी। प्रदेश में 1.25 करोड़ से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं।। केवल 34वीं किस्त में करीब 1836 करोड़ रुपए दिए गए थे।
