Ladli Bahna scheme : मध्य प्रदेश सरकार की लोकप्रिय योजना, लाडली बहना योजना के तहत अब पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे। इससे पहले यह राशि 1250 रुपये प्रति माह थी, जिसे अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बढ़ाकर 1500 कर दिया है। यह राशि नवंबर 2025 से सीधे महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
1 करोड़ 26 लाख लाड़ली बहनों को मार्च 2023 से अब तक करीब 44 हजार करोड़ रुपए दिया जा चुके हैं। इस साल करीब 20,450 करोड़ खर्च होंगे। मुख्यमंत्री यह राशि सिवनी से सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर करेंगे।
योजना का उद्देश्य
लाडली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनका सामाजिक सम्मान बढ़ाना है। इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाएं पात्र हैं। इसके लिए आवश्यक है कि वे मध्यप्रदेश की स्थायी निवासी हों और उनका परिवार निर्धनता की सीमा में आता हो।
READ MORE :MP के रातापानी समेत प्रदेश के नए टाइगर रिजर्व में पहली बार बाघों की गिनती होगी
भुगतान की प्रक्रिया और तारीख
इस योजना की किस्त हर महीने की 10 से 15 तारीख के बीच महिलाओं के खातों में जमा की जाती है। हालांकि त्योहारों के दौरान तारीख में परिवर्तन हो सकता है। अक्टूबर में दो किस्तें आई थीं, जिसमें एक सामान्य 1250 रुपये की और एक भाईदूज के अवसर पर 250 रुपये का बोनस राशि थी। लेकिन अब से हर माह 1500 रुपये की राशि एक साथ मिलेगी।
मुख्यमंत्री का संदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यह बढ़ोतरी महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाने की उनकी सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने महिलाओं को सहयोग और सहारा प्रदान करने के लिए यह योजना शुरू की है जिससे वह आत्मनिर्भर बन सकें।
योजना का महत्व
लाडली बहना योजना से न केवल महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा मिलती है बल्कि यह उन्हें समाज में सम्मान और स्वावलंबी बनने की प्रेरणा देती है। इसके तहत मिली राशि से महिलाएं अपने तथा परिवार के लिए बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास कर सकती हैं।
मध्यप्रदेश सरकार की यह योजना महिलाओं की उन्नति और सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। बढ़ी हुई राशि महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक साबित होगी। यह पहल महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने की दिशा में एक सशक्त प्रयास है।
