Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Real Madrid vs Mallorca La Liga: एमबाप्पे और रैमॉन के गोल से मैड्रिड की जीत, मायोर्का को 2-1 से हराया…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Real Madrid vs Mallorca La Liga: एमबाप्पे और रैमॉन के गोल से मैड्रिड की जीत, मायोर्का को 2-1 से हराया…

Hema Gupta May 15, 2025

Real Madrid vs Mallorca La Liga: स्पेनिश लीग ला लीगा में 14 मई बुधवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में रियल मैड्रिड ने मायोर्का को 2-1 से शिकस्त दी। यह जीत इंजरी टाइम में जैकोबो रैमॉन के विजयी गोल की बदौलत मिली।

Read More: Neeraj Territorial Army Rank: नीरज चोपड़ा को टेरिटोरियल आर्मी में मिला बड़ा पद…

Real Madrid vs Mallorca La Liga: एमबाप्पे और रैमॉन ने रियल के लिए किए गोल..

मैड्रिड के लिए किलियन एमबाप्पे ने 68वें मिनट में गोल कर टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया। वहीं इंजरी टाइम में जैकोबो रैमॉन ने निर्णायक गोल करते हुए टीम को जीत दिलाई। मायोर्का की ओर से मार्टिन वाल्जेंट ने 11वें मिनट में गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई थी।

हाफ टाइम तक मायोर्का 1-0 से आगे..

मैच के पहले हाफ में मायोर्का ने शानदार खेल दिखाया। वाल्जेंट के शुरुआती गोल के बाद रियल मैड्रिड ने कई मौके बनाए, लेकिन गोल करने में असफल रही। हाफ टाइम तक स्कोर 1-0 रहा।

एमबाप्पे बने लीग के टॉप स्कोरर…

68वें मिनट में एमबाप्पे ने गोल कर मैच को 1-1 पर ला दिया। यह उनका इस सीज़न का 28वां गोल था, जिससे वह ला लीगा के टॉप स्कोरर बने रहे। उनके बाद बार्सिलोना के रॉबर्ट लेवांडोव्स्की 25 गोल के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

रैमॉन ने इंजरी टाइम में किया खेल का रुख बदलने वाला गोल..

मैच के अंत तक स्कोर 1-1 रहा और लग रहा था कि बार्सिलोना को जल्द ही खिताब मिल जाएगा। लेकिन इंजरी टाइम में रैमॉन ने गोल कर रियल को 2-1 की जीत दिला दी, जिससे बार्सिलोना को खिताब का जश्न टालना पड़ा।

बार्सिलोना को खिताब के लिए करना होगा इंतजार…

रियल मैड्रिड की इस जीत के साथ बार्सिलोना को अपने 28वें ला लीगा खिताब के लिए इंतजार करना पड़ेगा। वर्तमान में बार्सिलोना के 35 मैचों में 82 पॉइंट हैं और वह शीर्ष स्थान पर है। रियल मैड्रिड 36 मैचों में 78 पॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर है।

बार्सिलोना को चाहिए सिर्फ एक जीत…

ला लीगा में कुल 20 टीमें हिस्सा लेती हैं और हर टीम को 38 मैच खेलने होते हैं। बार्सिलोना के अभी तीन मैच बाकी हैं और सिर्फ एक जीत से ही वह खिताब पक्का कर सकती है। वहीं रियल मैड्रिड के सिर्फ दो मैच बचे हैं और दोनों जीतने पर भी उनका खिताब जीतना मुश्किल है।

बार्सिलोना का अगला मुकाबला एस्पेन्योल से..

बार्सिलोना का अगला मुकाबला गुरुवार को एस्पेन्योल के खिलाफ है। अगर बार्सिलोना यह मैच जीतती है, तो वह 2024-25 सीजन का ला लीगा चैंपियन बन जाएगा।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Bangalore to invest in MP : इन्वेस्टर्स के लिए खुले हैं MP के दरवाजे
Next: Ballia DPS 10th Result: दिल्ली पब्लिक कान्वेंट स्कूल के स्टूडेंट्स ने मारी बाजी, अनिल और एलिना के आए 98%

Related Stories

PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
मोजतबा खामेनाई.
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान

Narendra Singh March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.