Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Smriti Irani Show Update: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का दूसरा सीजन जल्द होगा शुरु! रोनित रॉय ने ठुकराया ऑफर…
  • एंटरटेनमेंट

Smriti Irani Show Update: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का दूसरा सीजन जल्द होगा शुरु! रोनित रॉय ने ठुकराया ऑफर…

Hema Gupta June 24, 2025

Smriti Irani Show Update: टीवी का आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ अब नए सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। प्रोड्यूसर एकता कपूर ने इसकी पुष्टि कर दी है। वहीं शो में तुलसी वीरानी का रोल निभाने वाली स्मृति ईरानी ने भी सीजन-2 के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।

Read More: Priya and Rinku wedding: सांसद प्रिया और क्रिकेटर रिंकू की शादी कैंसिल!

शो से जुड़ चुके हैं स्मृति और अमर उपाध्याय

8 जून को स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय ने एकता कपूर से मुलाकात कर शो साइन किया। अमर भी पहले ‘मिहिर’ का रोल निभा चुके हैं। माना जा रहा है कि सीजन-2 में वह मिहिर के रूप में वापसी कर सकते हैं।

मिहिर वीरानी नहीं लौटेंगे स्क्रीन पर

हालांकि, दर्शकों को जिस जोड़ी का बेसब्री से इंतजार था—तुलसी और मिहिर की—उसमें अब बदलाव देखने को मिलेगा। मिहिर वीरानी का किरदार निभा चुके रोनित रॉय ने नए सीजन में काम करने से मना कर दिया है।

रोनित रॉय ने एक इंटरव्यू में इस फैसले को लेकर कहा –

“मुझे खुशी है कि एकता ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ को दोबारा ला रही हैं। मैंने इस शो में 8 साल काम किया, ये मेरे दिल के बहुत करीब है। लेकिन आज की टीवी इंडस्ट्री के काम करने के तरीके में बहुत बदलाव आ चुका है। मैं लंबे समय तक टीवी से जुड़ने के पक्ष में नहीं हूं।”

टीवी इंडस्ट्री में बदलाव की जरूरत

रोनित ने कहा कि जब उन्होंने टीवी करियर शुरू किया था, तब से अब तक बहुत कुछ बदल गया है।

“टीवी के कुछ सिस्टम्स को बदलने की जरूरत है। जब तक वो नहीं होता, मैं वापस टीवी नहीं आऊंगा। मैं जहां हूं, वहीं खुश हूं।”

शो की शुरुआत और इतिहास

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ साल 2000 में स्टार प्लस पर शुरू हुआ था और 2008 तक चला। यह शो भारतीय टेलीविजन के इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाले शोज में से एक है।

स्म़ति ईरानी लीड रोल में आईं थी नजर…

स्मृति ईरानी ने वर्ष 2000 में टेलीवीजन सीरियल ‘हम है कल आज कल और कल’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की, किन्तु उन्होंने एकता कपूर के सास बहू सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लीड रोल निभाया। इसके साथ ही इनकी पहचान एक कलाकार के रूप में बन गई।को इस शो से ही लोकप्रियता मिली थी, बाद में वर्ष 2003 में उन्होंने राजनीति में कदम रखा। और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की और दिल्ली के चाँदनी चौक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा। हालांकि वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल से हार गईं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Landslide: मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर कपलानी के पास भूस्खलन से यातायात बाधित, स्थानीय लोगों और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की मदद से मार्ग बहाल
Next: Baking Soda Safe for Teeth or Not: दांतों के लिए बेकिंग सोडा कितना सुरक्षित? जानिए सच्चाई…

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • JMM ने ED पर किया तीखा प्रहार, हेमंत सोरेन केस में ‘ब्रह्मास्त्र’ पर उठाया सवाल
  • 2 दिन के वाराणसी दौरे पर CM योगी, नए प्रोजेक्ट की समीक्षा
  • राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया तेज, CM दिल्ली हुए रवाना
  • CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता
  • वकार महामंत्र दिवस 2.0: CM भजनलाल ने नवकार मंत्र क रथों को दिखाई हरी झंडी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.