Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: 25 साल बाद लौट रही हैं ‘तुलसी वीरानी’, फर्स्ट लुक जारी…
  • एंटरटेनमेंट

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: 25 साल बाद लौट रही हैं ‘तुलसी वीरानी’, फर्स्ट लुक जारी…

Hema Gupta July 8, 2025

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टेलीविजन का आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ 25 साल बाद अब नए सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। इस सीरियल का फर्स्ट लुक स्टार प्लस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से जारी कर दिया हैं, जिसमें एक बार फिर स्मृति ईरानी तुलसी वीरानी के आइकॉनिक किरदार में नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के जरिए शो की रिलीज डेट भी जारी कर दी गई हैं।

Read More: Smriti Irani Show Update: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का दूसरा सीजन जल्द होगा शुरु! रोनित रॉय ने ठुकराया ऑफर…

आपको बता दें कि, यह शो 29 जुलाई से स्टार प्लस और जियो सिनेमा (पूर्व जियो हॉटस्टार) पर रोजाना रात 10:30 बजे प्रसारित होगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

तुलसी फिर बनी बहू…

जारी किए गए टीजर में तुलसी वीरानी (स्मृति ईरानी) पहले की तरह आंगन में तुलसी के पौधे को पानी देती नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में एक परिवार के संवाद सुनाई देते हैं, जो कहते हैं – “तुलसी तो अब राजनीति में चली गई, क्या वो वापस टीवी पर आएंगी?” और फिर स्क्रीन पर लिखा आता है –
“क्या आप अभी भी विश्वास नहीं कर पा रहे? 25 साल बाद, तुलसी लौट रही हैं!”

अब नई कहानी के साथ वापसी…

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का पहला सीजन 3 जुलाई 2000 को शुरू हुआ था और 2008 तक चला। आठ सालों में इस शो के 1833 एपिसोड्स प्रसारित हुए थे। इसे एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया था और शो ने भारतीय टीवी में लोकप्रियता के नए रिकॉर्ड कायम किए थे।

इस बार भी शो को स्टार प्लस और जियो सिनेमा दोनों प्लेटफॉर्म्स पर लॉन्च किया जाएगा।

कास्ट में लौटेंगे अमर उपाध्याय, रोनित रॉय नहीं होंगे शामिल…

नए सीजन में स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय अपने पुराने किरदारों में लौट रहे हैं। अमर उपाध्याय शो में मिहिर वीरानी की भूमिका में होंगे।

आपको बता दें कि,  मिहिर का किरदार निभाने वाले रोनित रॉय ने इस बार शो में लौटने से मना कर दिया है।

कभी मिहिर की मौत पर फूट पड़ा था दर्शकों का गुस्सा….

यह शो उस समय अपने चरम पर था जब साल 2001 में मिहिर वीरानी की मौत को दिखाया गया। फैंस ने इस प्लॉट ट्विस्ट को नकारते हुए प्रोडक्शन हाउस के बाहर प्रदर्शन किया और मांग की कि मिहिर को शो में वापस लाया जाए।

नतीजा यह हुआ कि मार्च 2001 में जब मिहिर की वापसी हुई तो शो ने 22.4 TVR (Television Viewership Rating) हासिल की, जो आज भी भारतीय टेलीविजन में एक बेंचमार्क मानी जाती है।

Smriti Irani Show Update

शो के इतिहास की एक झलक:-

1. प्रसारण की शुरुआत: 3 जुलाई 2000

2. समाप्ति: नवंबर 2008

3. कुल एपिसोड: 1833

4. निर्माता: एकता कपूर

5. प्रसारित चैनल: स्टार प्लस

मुख्य किरदार: स्मृति ईरानी (तुलसी), अमर उपाध्याय/रोनित रॉय (मिहिर), सुधा शिवपुरी (बा), राकेश बापट, हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान, मंदिरा बेदी और अन्य।

फैंस में उत्साह दिए रिएक्शन…

पहला लुक देख लोगों में एक्साइटमेंट बढ़ गई है। इस्टाग्राम पर जारी पहले लुक को देख यूजर्स ने कुछ इस तरह दिए रिएक्शन… एक यूजर ने लिखा कि- “Kuch yaadein har ek cheese ke beyond hai. This show is legacy and childhood memories. The family together ❤️ its “pure emotion”, एक ने लिखा – “स्टारप्लस की रौनक वापस लौट रही है, एक ने लिखा कि- हर गली, हर घर, फिर से बालाजी टेलीफिल्मस का ऑइकॉनिक म्यूजिक बजेगा, हर घर पे राज होगा एकता कपूर का. मेरी दिवंगत दादी रात 8:30 से 11:30 बजे तक धारावाहिकों से चिपकी रहती थीं। शुभकामनाएं। मैं चाहता हूं कि हम पांच वापस आएं❤️।” एक ने लिखा- “Excited for 25 years old a new season 😍😍😍😍😍😍”।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: रेल यात्रियों को राहत: भोपाल मंडल के चार स्टेशनों पर 18 ट्रेनें नियमित रुकेंगी
Next: Raveena On Shraddha BoyFriend Video: श्रद्धा कपूर-राहुल मोदी का फ्लाइट वीडियो वायरल, वीडियो देख भड़की रवीना!

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.