Anxiety Problem in Youth: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बच्चे से लेकर बूढ़े तक कई लोग एंजाइटी अटैक की समस्या से जूझ रहें हैं, जब कोई किसी बात से ज्यादा परेशान हो या ज्यादा चिन्ता करता है, आत्मविश्वास की कमी इस तरह की कई चीजे है, जिससे उसे घबराहट और दिमाग में प्रेशर जैसा महसूस होता है, इससे पैनिक अटैक आ सकता है, यह अटैक किसी भी व्यक्ति को कभी भी आ सकता है और अगर इसे समय पर नियंत्रित न किया जाए, तो यह गंभीर मानसिक एवं शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं एंजाइटी अटैक के बारें में बताएंगे।

क्या है एंजाइटी अटैक?
एंजाइटी अटैक एक मानसिक स्थिति है जिसमें व्यक्ति को अचानक भय, घबराहट, और बेचैनी महसूस होती है। यह कुछ ही मिनटों से लेकर कुछ घंटों तक रह सकता है। यह अटैक अक्सर तब आता है जब व्यक्ति किसी अत्यधिक तनावपूर्ण या डरावनी परिस्थिति का सामना करता है। जरुरत से ज्यादा टेंशन लेता है।

आखिर क्यों आता है एंजाइटी अटैक?
किसी कमजोर दिल या इमोशनल व्यक्ति को ये अटैक आने की संभावना ज्यादा होती है, जो एक बात को बहुत ज्यादा सोचते है, खुद में तनाव महसूस करने लगते हैं। जानिए अन्य वजहें..
1. मानसिक तनाव कुछ इन वजह से होता जैसे बढ़ता कार्यभार, परीक्षा का तनाव, आर्थिक परेशानियाँ या पारिवारिक समस्याएँ व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं और एंजाइटी अटैक का कारण बन सकती हैं।
2. अगर किसी व्यक्ति को किसी चीज़ या स्थिति से अत्यधिक डर लगता है, तो वह एंजाइटी अटैक का शिकार हो सकता है। जैसे, किसी को ऊँचाई, अंधेरे या भीड़ से डर हो सकता है।

3. कैफीन या निकोटीन का सेवन और अत्यधिक कॉफी, चाय, सिगरेट, या नशीले पदार्थों का सेवन एंजाइटी अटैक की संभावना को बढ़ा सकता है।
4. अगर व्यक्ति को पर्याप्त नींद नहीं मिलती, तो उसका दिमाग ठीक से कार्य नहीं कर पाता और तनाव बढ़ जाता है, जिससे एंजाइटी अटैक आ सकता है।
5. बचपन में किसी दर्दनाक घटना का सामना करने वाले लोगों में एंजाइटी अटैक होने की संभावना अधिक होती है।
6. किसी करीबी की मौत, नौकरी छूटना, रिश्ते में टूटन या किसी गंभीर बीमारी का पता चलना भी एंजाइटी अटैक को ट्रिगर कर सकता है।
