Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Kushal Tandon Shivangi Breakup: कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी का हुआ ब्रेकअप, एक्टर ने किया खुलासा!
  • एंटरटेनमेंट

Kushal Tandon Shivangi Breakup: कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी का हुआ ब्रेकअप, एक्टर ने किया खुलासा!

Hema Gupta June 15, 2025

Kushal Tandon Shivangi Breakup: टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी के फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कुशाल टंडन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए खुलासा किया कि उनका और शिवांगी का रिश्ता अब खत्म हो चुका है। हालांकि, कुछ ही समय बाद उन्होंने उस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया।

Read More: Rinku Singh Visits In-Laws: दामाद का ससुराल में भव्य स्वागत, रिंकू ने छुए सास के पैर वीडियो हुआ वायरल…

ब्रेकअप की पुष्टि, फिर डिलीट किया पोस्ट…

कुशाल टंडन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “जिन लोगों से मैं प्यार करता हूं, उन्हें बस यही कहना चाहता हूं कि अब मैं और शिवांगी साथ नहीं हैं। यह बात 5 महीने पुरानी है।” कुछ ही मिनटों में उन्होंने यह पोस्ट हटा दी, जिससे उनके फैंस में असमंजस की स्थिति बन गई।

सोशल मीडिया पर अनफॉलो और ब्लॉक…

ब्रेकअप की खबरों के बाद, दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। इसके अलावा, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, शिवांगी जोशी ने कुशाल टंडन को ब्लॉक भी किया है। इससे दोनों के रिश्ते में खटास की अटकलें और भी पुख्ता हो गई हैं।

शो ‘बरसातें’ में हुई थी नजदीकियां…

साल 2023 में कुशाल और शिवांगी की मुलाकात टीवी शो ‘बरसातें- मौसम प्यार का’ के सेट पर हुई थी। इस शो की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। शो के दौरान उनकी कैमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीता था।

एक इंटरव्यू में कुशाल ने अपने और शिवांगी के साथ रिलेशनशिप पर मुहर लगाई थी, साथ ही कहा था कि – “वो प्यार में हैं। फिलहाल उनका शादी का कोई प्लान नहीं है, लेकिन अब उनकी लाइफ पार्टनर की तलाश पूरी हो चुकी है।”

एकता कपूर पर आरोप…

ब्रेकअप की खबरों के बीच, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने टीवी निर्माता एकता कपूर पर आरोप लगाए हैं। कहा जा रहा है कि एकता कपूर के शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं 4’ में शिवांगी जोशी की एंट्री के बाद दोनों के रिश्ते में दरार आई। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

शिवांगी से पहले गौहर खान को किया था डेट…

कुशाल शिवांगी जोशी से रिलेशन में आने से पहले एक्ट्रेस और मॉडल गौहर खान को डेट कर चुके हैं।

बिग बॉस 7 में मिली थी गौहर से पहली बार…

कुशाल और गौहर की पहली मुलाकात रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 7 (2013) में हुई थी। शो में दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और दर्शकों के सामने उनका रिश्ता खुलकर सामने आया। दोनों ने शो के दौरान ही एक-दूसरे से प्यार का इजहार किया और शो खत्म होने के बाद भी रिलेशनशिप में रहे। उनका यह रिश्ता करीब दो साल तक चला। हालांकि बाद में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया।

एक्टर का करियर ग्राफ…

कुशाल टंडन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2011 में टीवी शो ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ से की थी। इस शो में उन्होंने विराट का किरदार निभाया, जिससे उन्हें घर-घर में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने कई बड़े शोज में काम किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KUSHAL TANDON 🇮🇳 (@therealkushaltandon)

1. ‘बेहद’ (Jennifer Winget के साथ), जिसमें उनका किरदार अर्जुन दर्शकों को काफी पसंद आया।

2. ‘बिग बॉस 7’, जिसने उन्हें पॉपुलैरिटी के साथ-साथ लाइमलाइट भी दी।

3. ‘नच बलिए’ में उन्होंने अपनी डांसिंग स्किल्स दिखाईं।

4. ‘खतरों के खिलाड़ी 5’ में उन्होंने स्टंट्स कर अपने फिजिकल स्ट्रेंथ का परिचय दिया।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: blood donation camp: शामली: राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर एमकेबी महासभा के नेतृत्व में हुआ पांचवां सफल रक्तदान शिविर
Next: Plane Crash 2025: विमान हादसे पर समाजसेवी संगठनों की मानवता भरी सेवा, 12 जून को हुए हादसे पर जताया शोक

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.