Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में दर्दनाक बस हादसा: प्राइवेट बस में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत, कई घायल
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में दर्दनाक बस हादसा: प्राइवेट बस में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत, कई घायल

himani Shrotiya October 24, 2025

Kurnool bus accident: आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले में शुक्रवार तड़के भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। कुर्नूल के चिन्नाटेकुर के पास बेंगलुरु हाईवे (NH-44) पर एक निजी यात्री बस में आग लग गई। बस में आग इतनी तेज़ी से फैली कि करीब 20 यात्रियों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि 19 यात्री किसी तरह जान बचाकर बाहर कूदे। हादसा शुक्रवार सुबह लगभग 3:30 बजे हुआ, जब ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे।

प्राइवेट बस में लगी भीषण आग

हादसा कैसे हुआ?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह निजी बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी। रास्ते में चिन्नाटेकुर के पास बस की सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बस के नीचे फंस गई और उसका फ्यूल टैंक फट गया। पेट्रोल बस के इंजन और नीचे के हिस्से में फैल गया, जिससे बस में तुरंत आग भड़क उठी। आग इतनी तेज़ी से फैली कि यात्रियों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला।

बस में शॉर्ट सर्किट से बढ़ी आग

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दुर्घटना के बाद बस में अचानक शॉर्ट सर्किट भी हुआ, जिससे आग और फैल गई। आग लगने के बाद बस के मुख्य दरवाजे जाम हो गए, जिससे अंदर फंसे यात्रियों के लिए बाहर निकलना लगभग असंभव हो गया। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे, जिनमें से कई जिंदा जल गए।

शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग और फैल गई

Kurnool bus accident: मृतकों की पहचान मुश्किल

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अंदर बैठे कई लोग सीटों पर ही जल गए। कई शव इतने badly burnt थे कि उनकी पहचान करना भी मुश्किल है। कुछ यात्रियों के सिर्फ कंकाल ही बचे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए कुर्नूल सरकारी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान डीएनए टेस्ट और अन्य वैज्ञानिक तरीकों से की जाएगी।

कुछ यात्रियों के सिर्फ कंकाल ही बचे

21 लोग बाल-बाल बचे

Kurnool bus accident: दुर्घटना के वक्त बस में लगभग 40 यात्री थे, जिनमें 21 लोग किसी तरह खिड़कियां तोड़कर और इमरजेंसी गेट तोड़कर बाहर निकले। इनमें दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं। आग की लपटें और धुएं के बीच बाहर निकलने की कोशिश में कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को कुर्नूल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार कुछ यात्रियों की हालत नाजुक है।

बाइक सवार की मौके पर मौत

इस हादसे में बस से भिड़ी मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति शिवशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। वह कहाँ जा रहा था और दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जांच जारी है। पुलिस मान रही है कि रात के समय दृश्यता कम होने के कारण यह टक्कर हुई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

ड्राइवर और क्लीनर फरार

हादसे के बाद बस के ड्राइवर और क्लीनर का कोई पता नहीं चला है। पुलिस को शक है कि हादसे के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। बस कंपनी के मालिक और ड्राइवर पर गंभीर लापरवाही का मामला दर्ज किया जा सकता है।

ज्यादातर यात्री हैदराबाद के

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस में सवार अधिकांश यात्री हैदराबाद के रहने वाले थे और नौकरी या काम के सिलसिले में बेंगलुरु जा रहे थे। मृतकों में ज्यादातर की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच थी। रात की यात्रा सस्ती और सुविधाजनक होने के कारण कई कर्मचारी और छात्र इस रूट पर सफर करते हैं।

Kurnool bus accident: हेल्पलाइन नंबर जारी

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कुर्नूल जिला कलेक्टर डॉ. ए. सिरी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:

विभाग हेल्पलाइन नंबर
कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम 08518-277305
कुर्नूल सरकारी अस्पताल 9121101059
स्पॉट कंट्रोल रूम 9121101061
पुलिस कंट्रोल रूम कुर्नूल 9121101075
GGH हेल्प डेस्क 9494609814, 9052951010

पीड़ितों के परिजन इन नंबरों पर कॉल करके हादसे की जानकारी और सहायता ले सकते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने ‘X’ (पुराना ट्विटर) पर लिखा—

कुर्नूल का बस हादसा बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Extremely saddened by the loss of lives due to a mishap in Kurnool district of Andhra Pradesh. My thoughts are with the affected people and their families during this difficult time. Praying for the speedy recovery of the injured.

An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be…

— PMO India (@PMOIndia) October 24, 2025

इसके साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने घोषणा की कि:

  • मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • घायलों को ₹50 हजार की सहायता दी जाएगी।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: aaj ka rashifal in hindi: 24 October 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | “Daily horoscope”
Next: PM मोदी ने फिर बांटे 51,000 सरकारी नौकरी के लेटर

Related Stories

nationmirror
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश

शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान

Shital Sharma March 2, 2026
nationmirror
  • Top Story
  • देश-विदेश

पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?

Shital Sharma March 2, 2026
iran-israel-war-pm-modi-ccs-meeting-uae-netanyahu-call
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें

Shital Sharma March 2, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान
  • पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?
  • PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें
  • अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला: 1,000 ठिकाने निशाने पर, 2,000 बम गिराने का दावा
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.