Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Kuno Cheetah Terro: चीता फैमिली का बीहड़ में आतंक, 5 बकरियों को बनाया शिकार
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

Kuno Cheetah Terro: चीता फैमिली का बीहड़ में आतंक, 5 बकरियों को बनाया शिकार

Narendra Singh June 18, 2025

Kuno’s cheetah Madhavi hunted Morena : मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकलकर एक मादा चीता माधवी अपने चार शावकों के साथ चंबल के बीहड़ में पहुंच गई। वहां इन चीतों ने ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर शिकार किया। 5 बकरियों को अपना निवाला बनाने के बाद अब ये चीते दोबारा कूनो लौट चुके हैं। लेकिन इस घटना ने इलाके में वन्यजीव और मानव संघर्ष की एक गंभीर तस्वीर पेश कर दी है।

Kuno’s cheetah Madhavi hunted Morena :चीता ने लांघी कूनों की सरहद

दरअसल, मादा चीता माधवी अपने 4 शावकों के साथ कूनो नेशनल पार्क की सीमा लांघकर चम्बल के बीहड़ में घुस गई थी. वह सबलगढ़ के जंगल से होते हुए रविवार सुबह पगारा डैम के आसपास दिखाई दी. ग्रामीणों ने मादा चीता को कुनबे के साथ आराम से सड़क पर विचरण करते देखा तो दहशत में आ गए. इसके बाद मादा चीता और उसके कुनबे की लोकेशन पगारा कोठी, नरहेगा और खोह का पुरा के आसपास देखी गई. कूनो राष्ट्रीय उद्यान से लगभग 50 किलोमीटर दूर खुले में चीतों के झुंड को देखकर ग्रामीण घबराए हुए थे. वहीं वन विभाग ने लोगों से अलर्ट रहने के अपील की थी.

5 बकरियों का किया शिकार

यहां पर मादा चीता ने खोह का पुरा गांव निवासी विशाल बघेल की 3 बकरियों को अपना शिकार बनाया. इसके बाद मंगलवार को अपने शावकों के साथ देवगढ़ गांव के पास बीहड़ में नजर आई. यहां पर भी चीतों ने रामअवतार गुर्जर और पूरन गुर्जर की 2 बकरियों का शिकार किया. इस मामले में एसडीओ फारेस्ट माधो सिंह ने कहा, “एक सप्ताह पहले मादा चीता माधवी अपने 4 शावकों के साथ चंबल के बीहड़ में आ गई थी. उसने पिछले 2 दिन में 5 बकरियों का शिकार किया है. आज वह अपने कुनबे के साथ कूनो की ओर पलायन कर गई है. पीड़ित किसानों को बकरियों का हर्जाना दिया जाएगा.”

चीतों को लेकर पहले भी आई हैं ऐसी घटनाएं

यह पहला मामला नहीं है जब कूनो के चीते बाउंड्री लांघकर बाहरी इलाकों में घुसे हों। पहले भी

कुछ चीतों के दूसरे इलाकों में भटकने की खबरें सामने आई थीं।

मवेशियों पर हमले की घटनाएं रिपोर्ट हो चुकी हैं।

Read More :- पुरी रथ यात्रा में बड़ा बदलाव, अब आम लोग नहीं चढ़ पाएंगे रथ पर, मोबाइल भी बैन!

Watch Now :- देश में कोरोना की वापसी!  CORONA | ACTIVE CASE

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Indian Team Playing 11: इंग्लैंड टेस्ट के लिए रवि शास्त्री ने चुनी प्लेइंग XI, जायसवाल-राहुल करेंगे ओपनिंग…
Next: Kuldeep Engagement Photos Deleted: कुलदीप ने शेयर की थी सगाई की खूबसूरत तस्वीरें, किया डिलीट!

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.