Kuno National Park: मध्य प्रदेश में चीता प्रोजेक्ट को लगातार सफलता मिल रही है, सोमवार को ज्वाला चीता ने पांच शावकों को जन्म दिया है। इसी के साथ मध्य प्रदेश में कुल चीतों की संख्या 50 के पार पहुंच गई है। ज्वाला तीसरी बार मां बनी है। बता दें की देश में जन्में चीतों की संख्या 33 पहुंच गई है। वहीं इन चीतों के जन्म के साथ कुल चीतों की संख्या 53 हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया के जरिए ज्वाला चीता और उसके शावकों का वीडियो शेयर कर यह खुशखबरी दी है।


कूनो नेशनल पार्क से आई थी एक अच्छी खबर
Kuno National Park: वहीं कुछ दिनों पहले भी कूनो नेशनल पार्क से एक अच्छी खबर आई थी। जब दक्षिण अफ्रीका से चीतों के आने के 3 साल पूरे होने के मौके पर, कुनो में तीन नए शावकों का जन्म हुआ था। यह भारत में चीतों के लिए एक नई और शानदार शुरुआत है। दक्षिण अफ्रीका की चीता गामिनी ने तीन प्यारे शावकों को जन्म दिया था।
यह भारत में चीतों के लिए नौवां सफल जन्म था। चीता गामिनी दूसरी बार मां बनी है। इससे पहले इसी महीने, नामीबिया से भारत लाई गई चीता ‘आशा’ ने कूनो नेशनल पार्क में पांच शावकों को जन्म दिया था।
read more: देवास में जीत के जश्न के दौरान हुड़दंगियों ने जलते हुए पटाखे फेंके
