Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क से दुखद खबर, मादा चीता शावक की मौत, शव पर मिले चोट के निशान
  • मध्य प्रदेश

Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क से दुखद खबर, मादा चीता शावक की मौत, शव पर मिले चोट के निशान

Narendra Singh September 16, 2025

कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता शावक की मौत से चीतों की संख्या घटकर 25 रह गई। अफसरों को शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होगा।

मादा चीता शावक की मौत

21 फरवरी को मादा चीता ज्वाला के साथ उसके 4 शावक कूनो नेशनल पार्क के जंगल में आजादी की रफ्तार भरने के लिए छोड़े गए थे. इन शावकों में 20 महीने की मादा चीता शावक भी शामिल थी. कुछ दिन पहले ही 20 महीने की मादा चीता अपनी मां ज्वाला और भाई-बहनों से बिछड़ गई थी. इससे वह उनसे दूर होकर जंगल में भटक रही थी. अब उसका शव मिला है.

शरीर पर मिले चोट के निशान

मादा चीता शावक की मौत के बाद कूनो के अफसरों ने उसके शरीर पर मिले चोट के निशान के बाद मौत को लेकर आशंका जताई है. उनको आशंका है कि जंगल में मादा चीता शावक की तेंदुए से भिड़ंत हुई है, जिस वजह से मादा चीता शावक की मौत हो गई. फिलहाल कूनो पार्क प्रबंधन उसकी मौत के सही कारणों को जानने के लिए मादा शावक का पोस्टमॉर्टम कराए. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.

अब 25 रह गई कूनों में चीतों की संख्या

विदेशी चीता ज्वाला ने हिंदुस्तान की जमीन पर भारतीय पीढ़ी के चीतों को जन्म दिया था और ज्वाला की 20 महीने की मादा चीता अपनी मां के साथ जंगल में जीवन जीने के गुर सीख रही थी. फिलहाल अब कूनो नेशनल पार्क में चीतो की संख्या घटकर 25 हो गई है. इनमें 6 मादा और 3 नर हैं, जो वयस्क हैं. इसके अलावा 16 भारतीय शावक शामिल हैं.

अधिकारियों का जबाव

कूनो नेशनल पार्क के अधिकारी इस घटना पर दुख व्यक्त कर रहे हैं। उनका कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही आकलन किया जा सकेगा। अधिकारी शावकों की सुरक्षा और जंगल में उनकी जीवनशैली पर नजर बनाए हुए हैं।

Read More:- high profile drugs case: नव्या मलिक समेत सभी 9 आरोपी आज कोर्ट में होंगे पेश, बड़े खुलासों से मचा हड़कंप

Watch:- US ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs PAK Asia Cup 2025: PCB ने ICC से की शिकायत, BCCI और टीम इंडिया का रुख सख्त!
Next: देहरादून में क़हर बनकर टूटा पानीः टपकेश्वर मंदिर डूबा, सहस्त्रधारा में तबाही

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.