Kuno National Park: चीता वीरा ने दो शावकों को दिया जन्म
Kuno National Park: दो नए मेहमानों के आने के बाद यहां रह रहे दो और चीतों को ओपन एरिया में छोड़ने की तैयारी है। सीएम डॉ मोहन यादव चीतों को रिलीज करेंगे। सीएम मोहन यादव ने X पर साझा की फोटो सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दोनों शावकों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- नन्हे चीतों की किलकारी से फिर गूंजा कूनो। मध्यप्रदेश की ‘जंगल बुक’ में 2 चीता शावकों की दस्तक। सीएम ने लिखा- मुझे ये जानकारी साझा करते हुए काफी खुशी हो रही है कि मध्यप्रदेश की धरती पर चीतों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

Kuno National Park: सीएम ने लिखा- इनके अथक परिश्रम के परिणाम स्वरूप आज मध्यप्रदेश को ‘चीतों की धरती’ के नाम से भी जाना जाता है। चीतों का कुनबा निरंतर बढ़ने से प्रदेश के पर्यटन को नई उड़ान मिल रही है, जिससे रोजगार के नये द्वार खुल रहे हैं। हम चीतों के साथ ही सभी वन्यजीवों के संरक्षण, संवर्धन और पुनर्स्थापना के लिए हमेशा तैयार हैं।
Read More:- PM Modi in Mahakumbh: महाकुंभ में पीएम मोदी ने लगाई आस्था की डुबकी
Kuno National Park: केंद्रीय वन मंत्री ने भी जताई खुशी
दोनों शावकों का स्वागत केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी कूनो में चीतों के आगमन को लेकर X पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा- बसंत ऋतु की शुरुआत के साथ कूनो की हवा में अंतहीन खुशी और उत्साह भर जाता है। हम कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दो नए चीता शावकों के आगमन का स्वागत करते हैं। दक्षिण अफ्रीका के त्वालू कालाहारी रिजर्व से लाई गई मादा चीता वीरा (5) ने आज 2 शावकों को जन्म दिया है।
Watch now:- Dehli Chunav 2025 : जानिए क्या चाहती है दिल्ली की जनता ?
