Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • Kulgam Akhal Encounter: अखल का तीसरा दिन, दो आतंकी अब भी छिपे हैं
  • देश-विदेश

Kulgam Akhal Encounter: अखल का तीसरा दिन, दो आतंकी अब भी छिपे हैं

Shital Sharma August 3, 2025

आतंक के खिलाफ ऑपरेशन- कुलगाम की खामोशी तोड़ती गोलियां

Kulgam Akhal Encounter 2 Terrorists Hiding Search Day 3

कभी प्रकृति की गोद में बसा जम्मू-कश्मीर का कुलगाम ज़िला, आज फिर गोलियों की गूंज से दहल रहा है। ‘ऑपरेशन अखल’ का आज तीसरा दिन है, और ज़मीनी सच्चाई ये है कि जंगली इलाके में अब भी दो आतंकी छिपे होने की आशंका है। सुरक्षाबल हाईटेक सर्विलांस, ड्रोन और थर्मल इमेजिंग के ज़रिए हर झाड़ी, हर चट्टान की छानबीन कर रहे हैं।

 ऑपरेशन अखल: तीसरे दिन की स्थिति

1 अगस्त की रात से शुरू हुआ यह ऑपरेशन अब तक दो आतंकियों के सफाए और एक सैनिक के घायल होने तक पहुँच चुका है शनिवार को मारे गए आतंकियों में एक की पहचान हारिस नजीर डार के रूप में हुई पुलवामा का रहने वाला, और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा एक लोकल आतंकी।

उसके पास से AK-47 राइफल, ग्रेनेड, मैगजीन और अन्य हथियार बरामद किए गए। यह वही हारिस है, जिसका नाम 26 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद खुफिया एजेंसियों द्वारा जारी 14 लोकल आतंकियों की सूची में था।

जंगलों में छिपे खतरनाक इरादे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी दो और आतंकी जंगलों में सक्रिय हैं जिनमें से एक घायल हो सकता है। लेकिन जंगल की जटिलता और खतरा इतना अधिक है कि हर कदम मौत का सामना करने जैसा है।

सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, CRPF और SOG के जवान इस सर्च ऑपरेशन को पूरी सतर्कता और संयम से अंजाम दे रहे हैं। थर्मल इमेजिंग, नाइट विजन कैमरे और ह्यूमन इंटेलिजेंस सबका समन्वय हो रहा है ताकि कोई आतंकी बच न पाए।

 मारे गए आतंकी कौन थे?

जिन 14 आतंकियों की सूची अप्रैल में जारी हुई थी, उनमें से अब तक 7 को ढेर किया जा चुका है।

  • 13 मई (शोपियां): शाहिद कुट्टे, अदनान शाफ़ी, अहसान-उल-हक़

  • 15 मई (पुलवामा): आमिर नज़ीर वानी, यावर अहमद भट, आसिफ अहमद शेख

  • 3 अगस्त (कुलगाम): हारिस नजीर डार

बाकी 7 की तलाश अभी जारी है। यह ऑपरेशन सिर्फ एक एनकाउंटर नहीं, बल्कि एक संदेश है कि जो भी आतंक फैलाएगा, वो बचेगा नहीं।

kulgam-encounter,jammu-kashmir-terrorist-killed,pahalgam-attack,army-operation-latest

 पहलगाम हमला और ऑपरेशन महादेव

28 जुलाई को, सुरक्षाबलों ने पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड सुलेमान, अफगान और जिब्रान को लिडवास जंगलों में मार गिराया।
गृह मंत्री अमित शाह ने एक दिन बाद बयान दिया

“तीनों आतंकियों को पाकिस्तान से ट्रेनिंग और सपोर्ट मिला था। हमारे पास उनके पाकिस्तानी वोटर ID और चॉकलेट की पैकेजिंग जैसे सबूत हैं।”

यह ऑपरेशन 3 महीने तक चला साजिश, ट्रैकिंग और अंत में सफ़ाया। इसी तरह की रणनीति अब अखल के जंगलों में भी देखी जा रही है।

 संघर्ष की कीमत

एनकाउंटर में भारतीय सेना का एक जवान भी घायल हुआ है, जिसे श्रीनगर के 92 बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद की जा रही है कि वो जल्द स्वस्थ होंगे।

Read More:- 15 अगस्त से पहले घर ले आएं ये चीजें, जन्माष्टमी पर मिलेगी धन और सुख की बरसात!

Watch Now :-#bhopal ओला से पहुंचे विधायक प्रीतम लोधी

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous:  ट्रंप की धमकी बेअसर: भारत बोला रूस से तेल खरीद जारी रहेगी!
Next: अहमदाबाद प्लेन क्रैशः 40 शवों की पहचान पर संदेह

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.