Kuldeep Yadav Banke Bihari: क्रिकेटर कुलदीप यादव शादी के बाद अपनी पत्नी वंशिका चड्ढा के साथ वृन्दावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने पहुंचे। जहां उन्होंने बांके बिहारी को 56 भोग अर्पित किए। कुलदीप यादव IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा हैं, वह जल्द अपनी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ जाएंगे।

बांके मंदिर में पूजा
कुलदीप और वंशिका मंगलवार को शाम श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने पूजा की और विवाहित जीवन की शुरुआत ठाकुर बांके बिहारी जी का आशीर्वाद लेकर की। बांके बिहारी मंदिर सेवायत गोस्वामी ने माला, दुपट्टा, प्रसाद देकर उनका स्वागत किया।
View this post on Instagram
गुपचुक तरीके से आए कुलदीप
कुलदीप यादव इतनी गुपचुप तरीके से वृंदावन पहुंचे कि किसी को इसकी भनक तक नहीं हुई। फोटो-वीडियो सामने आने के बाद बुधवार को लोगों को इसकी जानकारी हुई। दोनों करीब 25 मिनट तक मंदिर में ही रहे। इस दौरान गार्ड उन्हें घेरकर खड़े रहे। दोनों ने इत्र से चौखट की पूजा की। पुजारी ने उनको भगवान की प्रसादी माला भेंट की। करीब 1 घंटे वृंदावन में रहने के बाद दोनों दिल्ली रवाना हो गए।

Kuldeep Yadav Banke Bihari: 14 को हुई शादी
कुलदीप यादव की शादी 14 मार्च को हुई थी। उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ मसूरी में फेरे लिए थे। शादी के बाद 17 मार्च को कुलदीप-वंशिका की रिसेप्शन पार्टी हुई, इसमें भी कई VIP गेस्ट आए थे।
